- कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से सत्ता में लौटने का लिया संकल्प

DEHRADUN: कांग्रेस के क्फ्म्वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने वर्ष ख्0ख्ख् में सत्ता में लौटने का संकल्प लिया। इसके बाद पलटन बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा का आयोजन

सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेसजनों की ओर से तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद वंदे मातरम् व सेवादल राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक गौरवशाली इतिहास वाली देश की सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस ने देश की आजादी में सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आजाद भारत को पंडित जवाहरलाल व सरदार पटेल जैसे नेता मिले, जिन्होंने देश की एकता व अखंडता को मजबूत किया। लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, डॉ। मनमोहन सिंह जैसे प्रधानमंत्रियों ने भारत को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने जिन विषम परिस्थितियों में कांग्रेस को नेतृत्व प्रदान किया वे असाधारण है। उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए मोदी सरकार की ओर से पारित तीन कानूनों को किसान विरोधी करार दिया। कहा कि किसान आंदोलन को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन है।

'कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली'

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने ओल्ड राजपुर स्थित अपने निवास पर तिरंगा लहराया। कहा कि कांग्रेस पार्टी के क्फ्म्वें स्थापना दिवस पर देश की जनता को गर्व है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर देश कीविकास यात्रा को आगे लेकर जाने में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है। पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है।

Posted By: Inextlive