हल्द्वानी से थल आ रही बोलेरो गोदीगाड़ पुल के पास शुक्रवार तड़के 5।30 बजे खाई में गिर गई। हादसे में देवरानी-जेठानी सहित तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। चालक सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सुबह हादसे की जानकारी होने पर टीम मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। लेकिन तब तक रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद उसकी जेठानी गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल व रश्मि की बहन प्रीति चंद पुत्री भगवान चंद निवासी बड़ालू पिथौरागढ़ की मौत हो गई थी। अन्य यात्रियों को बेरीनाग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वाहन चालक अनिल कन्याल पुत्र खीम सिंह यात्री चंदन सिंह सामंत पुत्र देव सिंह दोनों निवासी तड़ीगांव थल व बृजेश चंद पुत्र भावेश चंद निवासी लेजम कौली थल गंभीर रूप से घायल हो गए। dehradun@inext.co.in


देहरादून (ब्यूरो)।मृतक रश्मि चंद, गीता चंद और प्रीति चंद एक ही परिवार की हैं। रश्मि चंद और गीता चंद देवरानी-जेठानी हैं, वहीं प्रीति चंद रश्मि की बहन है। दोनों की शादी विगत फरवरी माह में हुई थी। अभी शादी के एक साल भी पूरे नहीं हुए और दोनों की मौत हो गई। रश्मि का पति बृजेश चंद भारतीय सेना में तैनात हैं। वाहन दुर्घटना में वह भी घायल हुए हैं। गीता का पति हरीश चंद बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। तीनों मृतका हल्द्वानी में परीक्षा देने गई थीं।

Posted By: Inextlive