- केंद्रीय मंत्री निशंक, सीएम, कैबिनेट मंत्री के अलावा विधायक डटे हैं दिल्ली में

>DEHRADUN: आगामी 8 फरवरी को होने वाले दिल्ली के दंगल के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी है। दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों की तादात ज्यादा होने के कारण प्रदेश भाजपा नेता वोटर्स को लुभाने में जुटे हुए हैं। उत्तराखंड से भाजपा नेताओं का दिल्ली पहुंचने का क्रम जारी है। खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली में इलेक्शन कैंपेन के लिए मोर्चा संभाला हुआ है, जबकि केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक सहित कई सीनियर बीजेपी लीडर्स पहले से डटे हुए हैं।

करीब 18 लाख अप्रवासी उत्तराखंडी वोटर्स

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने हैं और रिजल्ट 11 फरवरी को सामने आएगा। भाजपा अबकी बार दिल्ली में जीत का कोई मौका चूकना नहीं चाहती है। इसको देखते हुए उत्तराखंड से भी नेताओं को अप्रवासी उत्तराखंडियों को लुभाने के लिए चुनावी अखाड़े में उतारा गया है। माना जा रहा है कि दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों की तादाद करीब 30 लाख के आसपास है। इसमें करीब 18 लाख वोटर्स हैं, जो भाजपा को जीत दिलाने में इंपोर्टेट रोल प्ले कर सकते हैं। इसको देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार अभियान में उतारा हुआ है।

सीएम 5 फरवरी तक दिल्ली में

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक लगातार इलेक्शन कैंपेन में डटे हुए हैं। सीएम पहली फरवरी से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। सीएम दिल्ली के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं व जनसंपर्क कर रहे हैं, जो 5 फरवरी तक चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि चुनाव प्रचार के आखिरी चरणों में उत्तराखंड भाजपा के दिग्गज नेता वोटर्स को भाजपा के पक्ष में वोट करने में भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दिल्ली में पहले से ही कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक, सतपाल महाराज और राज्यमंत्री डॉ। धन सिंह रावत मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं विधायक खजानदास, पूरन फत्र्याल, सुरेंद्र सिंह जीना, सुरेश राठौर, ऋतु खंडूड़ी, पुष्कर धामी सहित भाजपा के लीडर्स दिल्ली के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं।

Posted By: Inextlive