- दिल्ली के लिए चलेंगी 240 बसें, विभिन्न प्रदेशों के लिए 750 बसों का होगा संचालन

- 2015 से पहले की बसों को दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री

DEHRADUN: दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से बस सेवा शुरू करने की परमिशन के बाद अब उत्तराखंड से दिल्ली के लिए 240 बसों का संचालन होगा। देर रात चलने वाली बसें अब दून से सीधे दिल्ली आईएसबीटी के लिए रवाना होंगी। जिसका फायदा दिल्ली जाने वाले पैसेंजर्स को होगा। हालांकि दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से सेवा खोलने के साथ ही कई शर्ते भी रखी गई हैं। जिसका पालन करते हुए परिवहन विभाग को बसों का संचालन करना होगा। 2015 से पहले की बसों की एंट्री पर पांबदी होगी और केवल 50 परसेंट बसों का ही संचालन हो सकेगा। सोमवार रात 40 बसें दिल्ली के लिए रवाना हुई। विभिन्न प्रदेशों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की 750 बसों का संचालन होगा।

वॉल्वो के संचालन की तैयारी

दिल्ली के लिए बस सेवा खुलने के बाद रोडवज बुधवार से वॉल्वो का संचालन भी शुरूकरने की तैयारी कर रहा है। बुधवार से 50 अनुबंधित वॉल्वो बसों का संचालन शुरूहो जाएगा। बसों के संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

- उत्तराखंड से विभिन्न प्रदेशों के लिए 750 बसों का होगा संचालन

- केवल चार रूटों पर नहीं शुरू हो पाया संचालन।

- अजमेर, पुष्कर, जम्मू और कटरा के लिए नहीं शुरू हुई सेवा।

- 50 परसेंट संचालन के साथ लगभग सभी रूटों पर शुरू हुई सेवा।

- वॉल्वो की 50 बसों का भी शुरू होगा संचालन।

- दिल्ली के लिए जाती थीं उत्तराखंड की 500 बसें।

सात माह बाद खुलेगा दिल्ली रूट

दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से बसों का संचालन शुरू करने की परमिशन के बाद अब 7 माह बाद रोडवेज की बसें दिल्ली के लिए रवाना होंगी। दिल्ली के तीनों बस डिपो में उत्तराखंड की बसें पहुंचेंगी। इससे उत्तराखंड रोडवेज को भी फायदा होगा।

आंनद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां पहुंचेगी बसें

दिल्ली के आंनद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां के लिए सोमवार रात से 40 बसों का संचालन शुरू हुआ। इसके बाद मंगलवार सुबह से 200 बसों का संचालन शुरू होगा। दिल्ली के लिए उत्तराखंड से 240 बसों का संचालन होगा।

यह होगी एसओपी

अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) कोरोना और बिगड़ती वायु गुणवत्ता दोनों से लड़ने की तैयारी के बीच फिर से बसों की सेवा खोलने के लिए तैयार है। मगर दिल्ली में 2015 से पुरानी अंतरराज्यीय बसों को एंट्री नहीं मिलेगी। सेवा शुरू करने को लेकर दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से एसओपी में यह शर्त रखी गई है। इसका कारण दिल्ली में बढ़े प्रदूषण को बताया गया है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा।

50 वॉल्वो बसों का संचालन

उत्तराखंड रोडवेज की 50 वॉल्वो और एसी बसों का संचालन बुधवार से शुरू हो जाएगा। यह बसें सभी रूटों पर चलेगी। जिससे यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

रोडवेज शुरू करेगा 5 सीएनजी बसें

रोडवेज की ओर से 5 सीएनजी बसों का भी संचालन शुरू किया जाएगा। इससे रोडवेज को फायदा मिलेगा। इन बसों के शुरू होने से डीजल की खपत कम होगी। निगम को अच्छी आय भी होगी।

पहले चलती थी 500 बसें

उत्तराखंड रोडवेज की 500 बसों का दिल्ली के लिए संचालन होता था। रोजाना 500 बसें दिल्ली आती व जाती थीं, लेकिन कोविड गाइडलाइन के चलते अब 250 बसों के संचालन से शुरुआत हो रही है।

रोडवेज के पास हैं 1400 बसें

उत्तराखंड रोडवेज के पास कुल 1400 बसों का बेडा है। जिनमें 1000 रोडवेज की अपनी व 400 बसें अनुबंधित हैं। 1000 बसों में 800 बसें रोडवेज की नई है तो 200 बसें पुरानी हैं।

दिल्ली के बाद 750 बसों का संचालन शुरू

रोडवेज की 750 बसों का विभिन्न प्रदेशों के लिए संचालन होगा। केवल 4 रूट अजमेर, पुष्कर, जम्मू और कटरा के लिए अभी बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।

दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने के बाद अब हमारी बसें भी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इसके साथ ही और बसों का भी संचालन शुरू होगा।

- दीपक जैन, जीएम, तकनीकी एवं संचालन, उत्तराखंड रोडवेज।

Posted By: Inextlive