- दून में 15 हजार के टारगेट के मुकाबल 16691 लोगों को वैक्सीन

- संडे के मुकाबले मंडे को दून में 5 गुना ज्यादा हुआ वैक्सीनेशन

देहरादून,

18 वर्ष से ज्यादा ऐज के सभी लोगों के फ्री वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन मंडे को दून में 5 गुना ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ। पिछले कुछ दिनों से दून में मात्र तीन से पांच हजार लोगों को वैक्सीन दी जा रही थी, जबकि मंडे को वैक्सीन की डोज लेने वालों की संख्या में 5 गुना तक ज्यादा रही। दून में 16 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

पीएम ने की थी घोषणा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों राष्ट्र के नाम संदेश में 21 जून से 18 वर्ष से ज्यादा ऐज के सभी लोगों को फ्री वैक्सीन देने की घोषणा की थी। इसके लिए दून में सभी तैयारियां की गई थी। दून ने पहले दिन उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की और टारगेट से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

16 लाख से ज्यादा को वैक्सीन

वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन राज्य में 1 लाख 1 हजार लोगों का वैक्सीनेशन करने का टारगेट रखा गया था। इनमें देहरादून सहित चार मैदानी जिलों को 15 हजार डोज देने का टारगेट दिया गया था। चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों को 7000 और बाकी 6 जिलों को 5000 डोज देने का टारगेट मिला था। दून ने न सिर्फ 15 हजार डोज के टारगेट को पूरा किया, बल्कि इससे ज्यादा कुल 16 हजार 6 सौ 91 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

5 गुना ज्यादा वैक्सीनेशन

दून में पिछले कई दिनों से 3 से 5 हजार लोगों को वैक्सीन दी जा रही थी। संडे को सिर्फ 3,172 लोगों को वैक्सीन दी गई थी, जबकि मंडे को यह संख्या करीब 5 गुना ज्यादा 16,691 रही।

हाल के दिनों में वैक्सीनेशन

डेट वैक्सीनेशन

15 जून 5,111

16 जून 3,984

17 जून 5,216

18 जून 5,544

19 जून 5,025

20 जून 3,172

21 जून 16,691

दून में 7 लाख से ज्यादा डोज

दून में अब तक विभिन्न कैटेगिरी के लोगों को 7,32,382 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 1,65,642 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। जबकि 4,01, 098 लोगों को फ‌र्स्ट डोज वैक्सीन दी गई है।

अब तक टोटल वैक्सीनेशन

कैटेगिरी फ‌र्स्ट डोज दोनों डोज

45 प्लस 3,79,460 1,18,206

18-45 1,22,106 4,074

हेल्थ वर्कर्स 36,461 26,840

फ्रंटलाइन 28,713 16,322

राज्य का टारगेट भी पूरा

वैक्सीनेशन महा अभियान के पहले दिन राज्य भी अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहा। राज्य में पहले दिन 1 लाख 1 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज देने का टारगेट रखा गया था। जब कुल 1 लाख 13 हजार 434 लोगों को वैक्सीन डी गई। राज्यभर में अब तक 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के 18,64,744 लोगों को फ‌र्स्ट डोज और 5,23,978 को फाइनल डोज वैक्सीन दी गई है। 18 से 45 वर्ष के 7,61,141 को फ‌र्स्ट और 30,604 को फाइनल डोज दी गई है। इसके अलावा 1,18,666 हेल्थ केयर वर्कर्स और 1,84,045 फ्रंट लाइन वर्कर्स को फ‌र्स्ट डोज वैक्सीन डोज दी गई है। 90,551 हेल्थ केयर वर्कर्स और 92,435 फ्रंट लाइन वर्कर्स को फाइनल डोज दी जा चुकी है।

Posted By: Inextlive