सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
दून, पिथौरागढ़ सहित सात जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सभी डीएम को इस दौरान अलर्ट रहने के निर्देश हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया अभी बारिश का दौर जारी रहेगा।
इन जिलों के लिए रेड अलर्ट देहरादून पिथौरागढ़ बागेश्वर नैनीताल ऊधमसिंह नगर हरिद्वार चम्पावत यहां मानसून की मार - रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर तीन दिन से यातायात बाधित है। - उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे भी मलबा आने से बंद हैं। ि - पथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाले थल -मुनस्यारी, तवाघाट-लिपुलेख मार्ग, नाचनी-बांसबगड़ मार्ग पर भी आवाजाही नहीं हो पा रही है। - हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा को पार कर गई है। - गढ़वाल और कुमाऊं में 100 से ज्यादा सड़कें मलबा आने से बाधित हैं।- मंडे देर रात मसूरी-देहरादून सड़क का 50 मीटर हिस्सा बह गया।
- पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में खलिया टॉप में भी भूस्खलन शुरू हो गया है। - धारचूला नगर के ग्वाल गांव वार्ड में भूस्खलन से 30 परिवार खतरे की जद में हैं। - पंचेश्वर क्षेत्र में मूसलधार बारिश से काली नदी ने कटाव शुरू कर दिया है।