- 11 सितंबर को लैंड स्लाइड के कारण हुआ था हाईवे बंद

- लगातार हो रहा था हाईवे पर स्लाइड

- बीआरओ और एनएच की टीम ने खोला हाईवे

UTTARKASHI: यमुनोत्री हाईवे पर तीन हफ्ते बाद यातायात सुचारू हो पाया है। हाईवे लैंड स्लाइड के कारण पिछले तीन हफ्तों से बंद था। ख्म् सितंबर को हाईवे पर लैंड स्लाइड थमा, जिसके बाद से ही बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन और नेशलन हाईवे की टीम ने हाईवे से मलबा निकालने का काम शुरू किया। रविवार से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

वैकल्पिक मार्ग का निर्माण भी जारी

यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बड़कोट के ओजरी के पास क्क् सितंबर को भारी लैंड स्लाइड हुआ था, जो कई दिनों तक जारी रहा। लैंड स्लाइड के चलते हाईवे पूरी तरह से ठप हो गया था। लगातार हो रहे लैंड स्लाइड के चलते बीआरओ और एनएच की टीम हाईवे से मलबा हटाने का काम तक शुरू नहीं कर पा रही थी। हाईवे का बाकायदा जियोलॉजिस्ट्स की टीम से भी निरीक्षण कराया गया था, जिसमें पता चला था कि ओजरी के पास पहाड़ी पर तीन लैंड स्लाइड सक्रिय हैं। इसके बाद प्रशासन द्वारा हाईवे के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का निर्णय लिया गया, जिसका निर्माण भी अंतिम चरण में है। उत्तरकाशी के डीएम डॉ। श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे सुचारू हो गया है। हालांकि, बारिश के दौरान यहां फिर लैंड स्लाइड हो सकता है इसलिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण भी जारी रहेगा।

Posted By: Inextlive