रांची: शहर में लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए अपने टीकाकरण अभियान में हेल्थ डिपार्टमेंट को अच्छी सफलता मिली है। वैक्सीनेशन डिपार्टमेंट के लिए एक बड़ा कार्यक्रम है। इसके लिए हॉस्पिटल्स में वैक्सीनेशन सेंटर भी खोले गए हैं। जहां पर लोग खुद को इम्युनाइज कराने को लेकर जागरूक हैं। यही वजह है कि फ‌र्स्ट क्वार्टर में केवल रांची अरबन में टारगेट से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। अब विभाग ने सेकेंड क्वार्टर में अपनी रफ्तार बढ़ा दी है ताकि अधिक से अधिक लोगों को बीमारियों से बचाने वाला वैक्सीन दिया जा सके। टारगेट से 15 परसेंट अधिक

रांची अरबन में हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक क्वार्टर में 7,926 लोगों को इम्युनाइज करने का टारगेट रखा था। लोगों की जागरूकता और स्टाफ के एक्टिव रहने के कारण इलाज के लिए आए लोगों ने भी वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लिया। फ‌र्स्ट क्वार्टर में टारगेट की तुलना में 9,089 लोगों को इम्युनाइज किया गया है। इसके अलावा भी राजधानी के कई और ब्लॉकों में भी इम्युनाइजेशन के टारगेट को पूरा करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है।

ब्लॉक टारगेट अचीवमेंट

कांके 1,317 1,538

नामकुम 713 878

रातू 754 900

Posted By: Inextlive