Valentines Day 2020 आज पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्यार के इस त्यौहार से जुड़ाव हर किसी को होता है। इससे क्रिकेटर भी दूर नहीं है। खासतौर से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने प्यार का इजहार खुलकर करते हैं। इस बात का सबूत हैं उनकी कुछ तस्वीरें। आइए वैलेंटाइन डे पर देखिए विराट-अनुष्का की 10 रोमांटिक तस्वीरें।

कानपुर। Valentines Day 2020 विराट और अनुष्का की जोड़ी सबसे खूबसूरत जोड़ी में शुमार है। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इस साल भी विरुष्का साथ में वैलेंटाइन डे सेलीब्रेट करते नजर आएंगे। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर हैं और अनुष्का उनसे मिलने न्यूजीलैंड पहुंच गई। दोनों को हाल ही में एक साथ न्यूजीलैंड में साथ घूमते भी देखा गया। इसकी तस्वीर मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की। फोटो में आप देखेंगे कि शमी, सैनी और विराट के साथ अनुष्का भी न्यूजीलैंड में छुट्टियां इंज्वाॅय कर रही हैं, हालांकि भारत को 21 फरवरी से टेस्ट खेलना है जिसके बाद अनुष्का शायद वापस लौट आएं।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शुमार विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ पसर्नल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। शादी से पहले विराट और अनुष्का के अफेयर की खूब चर्चा रही। दरअसल इन दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। जिसके बाद यह दोनों दोस्त बन गए और फिर एक-दूसरे को चाहने लगे।

विराट और अनुष्का का अफेयर काफी सालों तक चला था। इंटरनेशनल मैच हो या आईपीएल, विराट का मैच देखने के लिए अनुष्का ज्यादातर स्टेडियम में मौजूद रहती थी। एक बार तो आईपीएल मैच के दौरान विराट और अनुष्का अगल-बगल कह गैलरी में बैठे थे। हालांकि उनके बीच दीवार थी मगर दोनों रेलिंग के किनारे आकर एक-दूसरे से मिलने लगे। बाद में विराट को इसको लेकर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

हालांकि दुनिया के ताने विराट-अनुष्का को दूर नहीं कर पाए। एक-दूसरे के लिए इनका प्यार और मजबूत होता गया और अंत में 11 दिसंबर 2017 में इटली में विराट-अनुष्का ने शादी कर ली। यह शादी काफी प्राइवेट तरीके से की गई थी जिसमें घर-परिवार के कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल थे।

शादी के बाद दोनों के बीच प्यार और बढ़ गया। हालांकि इस साल कपल की तीसरी मैरिज एनिवर्सरी होगी। शादी के बाद यह अनुष्का अक्सर विराट के साथ दौरे पर साथ रहती है। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को कौन भूल सकता है जहां विराट की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी।

इस सीरीज जीत के बाद विराट ने अनुष्का को मैदान में बुला लिया था और उन्हें टाइट हग किया था। विराट अपनी इस सफलता का क्रेडिट पत्नी अनुष्का को देते रहे हैं। भारतीय कप्तान को कई इंटरव्यू में अनुष्का की तारीफ करते सुना जा सकता है। कहते हैं न हर कामयाब आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है। विराट के लिए यह काम उनकी पत्नी अनुष्का कर रही।

विराट के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो अनुष्का के साथ उनकी तमाम खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें मिल जाएंगी। इसमें वह कभी अनुष्का के साथ हग करते हुए तो कभी उनकी बाहों में आराम फरमाते दिख रहे हैं।

कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तो विरूष्का की कई शानदार तस्वीरें देखी जा सकती हैं। हाल ही में दो इन दोनों ने एक नया एड भी शूट किया है जो बहुत जल्द टीवी पर आएगा। इस एड में भी विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री काफी लाजवाब नजर आती है।

अनुष्का से शादी के बाद विराट ने मुंबई में एक घर लिया है। क्रिकेट खेलने के बाद विराट जब छुट्टी पर घर आते हैं तो वह अनुष्का के साथ मुंबई वाले फ्लैट में ही रहते हैं।

चूंकि 14 फरवरी को भारत का कोई मैच नहीं है। ऐसे में विराट-अनुष्का इस दिन को खास जरूर बनाना चाहेंगे। यह कपल वैसे भी काफी रोमांटिक रहता है। विरुष्का कभी भी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने में झिझकते नहीं है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari