Valentines Day 2023 : एक वार्म हग यानी की गर्मजोशी से गले मिलने से लाइफ की हर प्राॅब्लम का समाधान होता है और अपने प्यार का इजहार करने में मदद मिलती है। आइए जानें हग डे पर हग करने के ये 5 अलग-अलग तरीके...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Valentines Day 2023 : हग डे वैलेंटाइन वीक का छठा दिन होता है। हग करना यानी कि गले लगना न केवल आपको किसी प्राॅब्लम से निकलने में हेल्प करता है बल्कि आपको अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए हग डे मनाने के लिए लोग गले लगकर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि इस दिन स्पेशल तरीके से हग करके अपने सोलमेट को कुछ स्पेशल फील करा सकते हैं।

हग विथ किस
हग विथ रोमांटिक किस यानी कि एक किस के साथ गले लगना होता है। हग के साथ रोमांटिक किस देना वैलेंटाइन वीक में सबसे बेहतरीन है। यह उसके लिए आपके बिना शर्त प्यार को व्यक्त करता है।


फ्लर्टी हग

इस प्रकार का हग नए प्यार का इजहार करने के लिए होता है। फ्लर्टी हग में बस पार्टनर को हल्का स्पर्श किया जाता है। यह आपको अपने पार्टनर को स्वीट जेस्चर फील कराने में हेल्प करता है।

स्लाॅपी हग
एक स्ट्राॅन्ग फ्रेंडशिप रिलेशन को शेयर करने के लिए स्लाॅपी हग होता है। आमतौर पर पार्टियों आदि में किया जाता है। यह हग सिर्फ कपल्स ही नहीं बल्कि मेल और फीमेल फ्रेंड्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

Posted By: Chandramohan Mishra