- गोरखपुर महोत्सव के तहत ऑर्गनाइज हुए खेल मुकाबले

- रीजनल स्टेडियम में फुटबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक, कुश्ती और बैडमिंटन का कॉम्प्टीशन

-स्पो‌र्ट्स कॉलेज ग्राउंड पर हॉकी मुकाबले में हुई भिड़ंत

GORAKHPUR: गोरखपुर महोत्सव के तहत स्पो‌र्ट्स कॉम्प्टीशन का दौर जारी है। शनिवार को रीजनल स्टेडियम में फुटबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक, कुश्ती और बैडमिंटन का कॉम्प्टीशन ऑर्गनाइज किया गया, जबकि स्पो‌र्ट्स कॉलेज ग्राउंड पर हॉकी मुकाबले हुए। हर गेम्स में खुद को बेस्ट साबित करने के लिए जद्दोजहद होती रही। सुबह से शुरू हुए मुकाबलों का दौर देर शाम तक जारी रहा। रविवार को कुछ गेम्स के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले ऑर्गनाइज किए जाएंगे, जिसमें से चैंपियन का सेलेक्शन होगा। वॉलीबाल में बीर बहादुर सिंह स्पो‌र्ट्स कॉलेज ने अयोध्या को शिकस्त देकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

यह रहा है रिजल्ट -

वॉलीबॉल -

फाइनल - वीर बहादुर सिंह स्पो‌र्ट्स कॉलेज ने अयोध्या को 26-24, 25-16 से हराया।

सेमीफाइनल - वीर बहादुर सिंह स्पो‌र्ट्स कॉलेज ने डीवीए गोरखपुर को 25-20, 25-15 से हराया।

सेमीफाइनल - अयोध्या ने एनई रेलवे को 25-23, 25-21 से हराया।

फीमेल हॉकी

- लखनऊ ने आजमगढ़ को 9-0 से मात दी।

- गोरखपुर ने बांदा को 2-1 से हराया।

- वीर बहादुर सिंह स्पो‌र्ट्स कॉलेज ने झांसी को 4-0 से शिकस्त दी।

मेल फुटबॉल -

- सरमाउंट पब्लिक स्कूल ने सावित्री पब्लिक स्कूल को टाईब्रेकर में 3-0 से हराया।

- केंद्रीय विद्यालय ने कोऑपरेटिव स्कूल को 4-0 से शिकस्त दी।

- सरमाउंट पब्लिक स्कूल ने द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज को 3-2 से शिकस्त दी।

कबड्डी मेल-

- इंद्रासन इंटर कॉलेज ने सरस्वती विद्या मंदिर को 38-19 से हराया।

- विजय क्लब ने स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज को 22-5 से शिकस्त दी।

- बापू इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज ने स्टार क्लब को 30-16 से मात दी।

- पहले क्वार्टर फाइनल में विजय क्लब ने मदन मोहन मालवीय को 37-28 से हराया।

कबड्डी फीमेल -

- विजय क्लब ने कस्तूरबा इंटर कॉलेज को 27-11 से शिकस्त दी।

- गोरखपुर स्टेडियम ने मैना देवी इंटर कॉलेज को 44-14 से हराया।

- पहले सेमीफाइनल लिटिल माउंट ने लक्ष्मी क्लब को 34-30 से हराया।

- स्टेडियम गोरखपुर ने लिटिल माउंट को 40-22 से हराया।

जिम्नास्टिक -

इवेंट विनर रनर

फ्लोर सौरभ पटेल सक्षम गौतम

रोमन रिंग्स विवेक यादव कार्निक राव

पैरलल वार्स ऋषि नारायण धर्मवीर

पर्सनल ईशम ईशान

पामेल्ड हॉर्स विकास अमन

वाल्टिंग टेबल रज्जाक आकाश

होरीजेंटल बार शिवम अंकित

फीमेल

इवेंट विनर रनर

फ्लोर रितु दीयोन्शी

बैलेंसिंग बीम श्रेया करीना

पर्सनल राधा नैंसी

वाल्टिंग टेबल पूजा सपना

अनइवेन बार्स नेहा शिवानी

रेसलिंग -

42 किलो -

- अमित ने मुकेश को 6-4 से हराया।

- विशाल ने हरिओम को चित किया।

- अमित कुमार ने गोविंद को 4-2 से शिकस्त दी।

46 किलो -

- लल्लीभान ने अभिषेक पाल को 4-2 से हराया।

- विनय पासवान ने अमित चौहान को 10-0 से मात दी।

- हरिओम ने बृजेश यादव को 6-5 से हराया।

51 किलो -

- अमरनाथ ने विश्वजीत को 2-1 से हराया।

- अमरजीत ने योगेश को 6-4 से हराया।

- अजय कुमार ने वीरेंद्र कुमार को 4-2 से हराया।

57 किलो -

- अमन ने मोहित यादव को 4-3 से हराया।

- मंगेश ने विवेक कुमार को 4-2 से शिकस्त दी।

- विवेक कुमार ने संजय कुमार को 8-0 से मात दी।

- विवेक कुमार ने अजीज को 4-2 से हराया।

- अभिषेक ने भीम को 3-2 से मात दी।

बैडमिंटन

- किशन ने वंश को 21-13 को हराया।

- परीक्षित ने उज्जवल को 21-19 से शिकस्त दी।

- अनुभव ने जतिन को 22-20 से हराया।

- अनुज ने सामर्थ को 21-1 से मात दी।

- ज्योतप्रीत ने मयंक को 21-13 से हराया।

- मारूफ ने दिव्यांश को 21-2 से हराया।

- धीरज ने आदित्य को 21-7 से हराया।

Posted By: Inextlive