यशराज में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी के साथ 'सुई धागा' फिल्म बन रही है जिसे लेकर वरुण धवन कहते हैं हमारी यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को समर्पित है।


मुंबई (ब्यूरो)। केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया अभियान को लेकर जहां देश भर में सक्रियता रही, वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी इससे जुड़ी। यशराज में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की जोड़ी के साथ 'सुई धागा' फिल्म बन रही है, जिसे लेकर वरुण धवन कहते हैं, हमारी यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को समर्पित है। 

देश के छोटे बुनकरों और कामगारों को समर्पित है फिल्म  


मोदी सरकार के समाजिक मुद्दों से जुड़े अभियानों के साथ अक्षय कुमार की फिल्में 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' और 'पैडमैन' फिल्में शामिल रही हैं। शुजित सरकार की 'अक्टूबर' जैसी गंभीर फिल्म में काम करने के बाद वरुण धवन 'सुई धागा' को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म हमारे देश के उन छोटे बुनकरों और कामगारों को समर्पित है, जो कुटीर उद्योगों से देश के विकास में हाथ बंटाते हैं। 

28 सितंबर को होगी रिलीज 


वरुण इस फिल्म में एक टेलर मास्टर का रोल कर रहे हैं। इस फिल्म को पहले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह पहले, यानी 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। 'जुड़वां 2' जैसी मसाला फिल्मों के बाद वरुण 'सुई धागा' जैसी फिल्मों को एक्टर के तौर पर अपने विकास के लिए अहम कड़ी मानते हैं। इस फिल्म में वे पहली बार अनुष्का शर्मा के साथ जोड़ीदार बने नजर आएंगे। शरत कटारिया फिल्म के निर्देशक और मनीष शर्मा निर्माता हैं।

ये भी पढ़ें: संस्कृत में भी होगी चंद्रशेखर आजाद पर बनी 'राष्ट्रपुत्र', 14 सितंबर को होगी रिलीज
ये भी पढ़ें: 'भारत' में आग से खेलती नजर आएंगी दिशा पटानी Posted By: Swati Pandey