Varun Dhawan इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड और उनके साथ शादी के बंधन में बंधने को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। एक्टर कुछ दिनों से अपनी फिल्म से ज्यादा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप व शादी को लेकर सुर्खियों में हैं।

कानपुर (फीचर डेस्क)। Varun Dhawan और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने अपने लिए घर ढूंढना शुरू कर दिया है। दोनों अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन की बिल्डिंग में घर लेना चाहते हैं। सभी की नजरें इस कपल की शादी को लेकर होने वाली अनाउंसमेंट पर टिकी हैं। इस साल दोनों के शादी करने की अफवाहें भी जोरों पर हैं।

22 मई को होने वाली थी शादी

कई मौकों पर वरुण और उनकी फैमिली ने इस बारे में बात करने से मना किया है लेकिन अटकलें तेजी से बढ़ रही हैं। पिछली बार दोनों की शादी की तारीख भी सामने आई थी जो 22 मई, 2020 बताई गई थी। सोर्सेज की मानें तो वरुण- नताशा मुंबई के जुहू में तारा रोड के पास अपार्टमेंट की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अक्षय और ऋतिक की बिल्डिंग में घरों को देखा है।

बदल दिया गया शादी का वैन्यू?

इसके अलावा दोनों ने जुहू में परिणीता और 402 मरीना में भी घरों की तलाश की है। इन दोनों की शादी के वैन्यू को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि दोनों थाईलैंड के जेडब्लू मैरियट में शादी के बंधन में बंधेंगे पर कोरोना वायरस के डर की वजह से वैन्यू बदल दिया गया है। हालांकि वरुण अपनी शादी की खबरों को गलत बताते रहे हैं।

features@inext.co.in

Posted By: Vandana Sharma