‘88085056520’ पर व्हाट्स एप के थ्रू आप अपने सवाल हमें भेज सकते हैं। नाम और सिटी नेम के साथ ही यह भी बताएं कि आप अपने सवाल का जवाब एस्ट्रो टैरो वास्तु या फेंगशुई में से किससे चाहते हैं। हमारे टैरो कार्ड और वास्तु एक्सपर्ट प्रेम पंजवानी देंगे आपके सवालों के जवाब।

मैं अपनी छत पर एक कमरे के साथ अटैच टॉयलेट बाथरूम बनवाने जा रहा हूं। क्या यह वास्तु के हिसाब से सही है? जितेंद्र सिंह

नहीं, ऐसा न करें क्योंकि आपने कोई दिशा नहीं बताई हैं, जिससे बताया जा सके कि आप जो कर रहे हैं वह सही होगा। आप अपने घर का मैप भेजें उससे उत्तर देने में आसानी होगी।

मेरे घर में अक्सर परिवार के सदस्यों के बीच बहुत बहस और लड़ाई हो जाती है और बीते समय कुछ रिश्ते भी बहुत खराब हुए हैं। ऐसा क्यों? हम लोगों ने लगभग 1 साल पहले घर का रेनोवेशन कराया और तभी किचन की दिशा और शयन कक्ष की जगह भी उत्तर-पूर्व से दक्षिण पश्चिम की तरफ कराई। क्या इस कारण ऐसा हो रहा है? कमला गौर


हां, ऐसा इसीलिए हो रहा है क्योंकि जब आपने रेनोवेशन नहीं कराया था, तब ऐसा नहीं होता होगा और शयन कक्ष भी अभी सही जगह पर नहीं है। यह और भी कई तरह की समस्या दे सकता है। आप अपने घर का मैप हमारे व्हॉट्स अप नंबर पर भेजें तो और भी बेहतर तरह से गाइडेंस दी जा सकती है और देखा भी जा सकता है कि यह परेशानी कहां से आ रही है।   

यदि हम किराए के मकान में रहते हैं, तो वहां का वास्तु भी हमें एफेक्ट करेगा? शोभा गुप्ता

हां, यदि आप किराए के मकान में भी रहती हैं, तो वहां का जैसा वास्तु होगा वह आपको एफेक्ट करेगा। वैसे ही जीवन में परिणाम देखने को मिलेंगे।

मेरी नौकरी कब तक लगेगी? कृपया टैरो से बताएं। मेरी जन्मतिथि 14.04.1992 है। शालू मौर्या


थ्री ऑफ कप्स, पेज ऑफ वैंड्स और द चैरियट के संकेत 3 अक्टूबर से आपके लिए बेहतर हैं। यह समय आपकी जॉब के लिए अच्छा है। काड्र्स पर किसी महिला मित्र का सहयोग मिलता भी दिख रहा है। यदि ऐसी कोई बात हो तो ध्यान दीजिएगा। हर बुधवार के दिन चलते पानी में दोने में कुछ फूल बहाएं।

प्रेम पंजवानी, टैरो कार्ड और वास्तु एक्सपर्ट

‘88085056520’ पर व्हाट्स एप के थ्रू आप अपने सवाल हमें भेज सकते हैं। नाम और सिटी नेम के साथ ही यह भी बताएं कि आप अपने सवाल का जवाब एस्ट्रो, टैरो, वास्तु या फेंगशुई में से किससे चाहते हैं।

Send Your Queries: एस्ट्रोलॉजी, वास्तु, टैरो या फेंग शुई से रिलेटेड अपने सवाल आप हमसे यहां भी पूछ सकते हैं। मेल करें features@inext.co.in पर।

वास्तु टिप्स: सौभाग्य चाहते हैं तो घर में इस दिशा में ना बनवाएं खिड़कियां

वास्तु: घर में मौजूद ये 10 चीजें आपकी तरक्की में बन सकती हैं बाधा, जानें उपाय

 

 

Posted By: Kartikeya Tiwari