वास्तु टिप्स: करियर की सफलता में उत्तर दिशा की है अहम भूमिका, करें ये आसान उपाय
सफलता और अच्छे जीवन की चाहत किसे नहीं होती। हर कोई चाहता है कि उसे करियर में सफलता मिले और फैमिली में सुख-शांति बनी रहे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कार्यक्षेत्र में सफलता का सीधा संबंध वास्तु से है। आप किस दिशा में बैठकर काम करते हैं और आस-पास का माहौल कैसा होता है, यह समझ लेना भी बहुत जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें हैं, जिनको फॉलो करने से करियर में सफलता मिल सकती है:
1. वास्तु के जानकारों की यदि मानें तो जहां बैठकर आप काम करते हैं, वहां का माहौल सकारात्मक होना चाहिए। सकारात्मक और स्वस्थ माहौल का असर आपके काम पर दिखाई देता है। ऐसे माहौल मे किया गया काम आपको सफलता की ओर ले जाता है।2. वास्तु के अनुसार ऑफिस में काम करते वक्त आपका चेहरा हमेशा उत्तर की दिशा की ओर होना चाहिए। इस मामले में उत्तर दिशा काफी फलदायी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इससे आपके करियर की बाधाएं दूर हो सकती हैं। अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं, तो इसी दिशा को केंद्रित करके काम की शुरुआत करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
3. उत्तर दिशा की ओर चेहरा करके काम करने का नियम कार्यस्थल के अलावा घर पर भी लागू होता है। आपके ड्रॉइंग रूम की सजावट को ही ले लीजिए। यदि आपने अपना टेलीविजन सेट ऐसे स्थान पर लगाया है, जहां आपका चेहरा उत्तर की ओर रहे तो यह शुभ माना जाता है।
4. घर के प्रवेश द्वार को लेकर वास्तु में विशेष जोर दिया गया है। कहा जाता है कि घर का प्रवेश द्वार कभी भी उत्तर और दक्षिण की दिशा में नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं इन दिशाओं में घर की बालकनी भी नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा होने पर घर में सुख एवं शांति का वास नहीं रहता।5. अगर आप नया घर बनाने वाले हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर के प्रवेश द्वार से सूर्य का प्रकाश भीतर तो पहुंचे लेकिन इसकी दिशा पूर्व और पश्चिम ही होनी चाहिए। इन दिशाओं से यदि सूर्य का प्रकाश घर में आता है, तो यह अच्छा माना जाता है। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।मेहनत के बावजूद नौकरी में नहीं मिल रही है सफलता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्सवास्तु टिप्स: घर में मकड़ी के जालों से शुरू होता है बैडलक, होते हैं ये 8 नुकसान