मार्केट में अदरक और लहसून का रेट 200 रुपए किलो तक पहुंचा

अलग-अलग एरिया में क्वालीटी के हिसाब से तय हो रहा रेट

prayagraj@inext.co.in

कोरोना वायरस के संक्त्रमण को रोकने में सबसे अधिक मददगार है व्यक्ति के बॉडी का इम्यूनिटी सिस्टम। डाक्टर्स भी इम्युनिटी बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं। नेचुरली इम्युनिटी बढ़ाने वाले इंग्रीडिएंट्स में अदरक का नाम सबसे ऊपर है। लहसुन का भी इंपार्टेट रोल है। संयोग से अब यही दोनों सब्जियां ऐसी हैं जिसे शहर के हर हिस्से में अलग-अलग रेट पर बेचा जा रहा है।

थोक मंडी का तीन गुना वसूल रहे

अदरक और लहसुन की डिमांड मार्केट में बढ़ी है। इसी से इनका रेट लगातार बढ़ रहा है।

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट रिपोर्टर ने सिटी के अलग-अलग एरिया में इन दोनों वस्तुओं के रेट की जांच की।

जहां इनका रेट भी एरिया के स्टैडर्ड और क्वालीटी के हिसाब से तय होता है।

उसमें भी लगातार इन सामानों का रेट बढ़ रहा है।

नैनी में मंडे को अदरक और लहसुन की कीमत जहां 30 रुपए पाव थी। वहीं ट्यूजडे को इसकी कीमत 40 रुपए पाव तक पहुंच गई।

बैरहना एरिया में अदरक और लहसुन की कीमत 50 रुपए पाव के हिसाब से मंडे को दर्ज की गई।

खुल्दाबाद व चौक एरिया में इन दोनों की कीमत 140 रुपए दर्ज की गई।

जबकि गवर्नमेंट प्रेस चौराहा के पास स्थिति सब्जी मार्केट में इनकी कीमत 200 रुपए से अधिक दर्ज की गई।

इन एरिया के दुकानदारों का कहना है कि मंडी से जिस प्रकार के रेट पर अदरक और लहसुन मिल रहा है।

उसी आधार पर हम भी बेचने को मजबूर है। हरी सब्जियों के रेट कम हुए हैं.अदरक और लहसुन का रेट अभी भी बढ़ रहा है।

इम्युनिटी बढ़ाने वाली है ये सब्जियां

इम्युनिटी बढ़ाने में लहसुन और अदरक के साथ ही ब्रोकली भी काफी फायदेमंद है।

लहसुन ब्लड प्रेशर को प्रबंधित करने और धमनियों को सख्त होने से रोकने में मदद कर सकती है।

लहसुन को पहले ही फ्लू और इंफेक्शन से लड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

लहसुन का सेवन कर नेचुरल तरीके से इम्युन सिस्टम को बेहतर किया जा सकता है।

अदरक में पाया जाने वाल एक यौगिक खांसी, गले में खराश और सूजन वाली बीमारियों से लड़ने में प्रभावी माना जाता है।

अदरक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और स्थिर करने में भी मदद कर सकता है।

ऐसे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक का सेवन करने से आवश्यक है।

इम्युनिटी को मेंटेन रखने में अदरक, लहसुन और ब्रोकली का इंपॉर्टेट रोल है। इसका सेवन रेग्युलर तौर पर करने से तमाम बीमारियों में नेचुरल फायदा होता है।

डॉ। आनंद सिंह

फिजीशियन, बेली हॉस्पिटल

Posted By: Inextlive