-रांची, लोहरदगा समेत कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

-सरगना क्यूम अंसारी चैनपुर थाना के पनेरी बांध शाहपुर का

RANCHI: पलामू पुलिस ने वाहन लुटेरा गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया है। इसका नेटवर्क रांची, लोहरदगा सहित राज्य के कई जिलों में फैला हुआ है। इस गिरोह ने इन क्षेत्रों में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। गिरोह के छह सदस्यों में पांच गिरफ्तार हुए हैं। इनमें अब्दुल गफ्फार उरूगुट्टू तथा फारूक अंसारी पिठोरिया के रहनेवाले हैं। इसके अतिरिक्त गिरोह का सरगना क्यूम अंसारी चैनपुर थाना के पनेरी बांध शाहपुर, अर्जुन उरांव बालूमाथ, सज्जाद अंसारी कुड़ू लोहरदगा का रहने वाला है।

रांची से खरीदा था हथियार

शुक्रवार को एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि डकैती और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए सभी एक जगह जमा होते थे। गिरोह के सदस्यों ने हथियार रांची से ही खरीदा था। बताया कि विगत दस जनवरी को ताल घाटी में लूटपाट की घटना में मिले पैसे में अधिकांश एक अन्य अपराधी ¨पटू के पास है।

क्या-क्या हुए बरामद

गिरफ्तार लुटेरों के पास से तीन पिस्टल, 11 ¨जदा कारतूस, एक बोलेरो, चार मोबाइल, करीब 48 सौ रुपए कैश सहित कई अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है।

Posted By: Inextlive