वेनेजुएला इन दिनों खाद्य पदार्थों की भारी किल्लत से जूझ रहा है। हालात यह है कि भूखे लोग दुकानों को लूट रहे हैं। जानवरों का शिकार कर रहे हैं। बीते दो दिनों लूटपाट की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। 15 घायल हैं।


देश में खाने की चीजों का बड़ा संकटइस तेल समृद्ध देश में खाना लूटने को लेकर भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो चुकी है। बीते दिसंबर से वेनेजुएला में खाने की चीजों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। विपक्षी पार्टी के सांसद कार्लोस पैपरोनी ने बताया कि पश्चिमी वेनेजुएला के अपरेय शहर में लुटेरों ने कई दिनों तक दुकानों और भंडारों को निशाना बनाया। इस देश में पेट्रोल की कीमत 64 पैसे प्रति लीटर से भी कम, 5 देश जहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल51 फीसदी लोग नहीं भर पा रहे पेट
इनमें भी 51 प्रतिशत लोग तो ठीक से अपना पेट भी नहीं भर पाते हैं। हालांकि सरकार इस आंकड़े से सहमत नहीं है। कच्चे तेल के दाम में तेजी से हुई गिरावट के बाद से ही वेनेजुएला का आर्थिक संकट गहराता चला गया। स्थिति यह है कि देश का प्रशासनिक तंत्र ध्वस्त हो चुका है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो हालात को नियंत्रित कर पाने में बुरी तरह विफल रहे हैं।भारत, वेनेजुएला के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी होगी नोटबंदी

Posted By: Satyendra Kumar Singh