आप भले ही चौंक जायें पर सच यही है वेनूजुएला में 20 साल में पहली बार पेट्रोल के दाम बढ़ाये हैं वो भी पूरे 6000 प्रतिशत।


20 सालों में बड़ी बढ़ोत्तरीवेनेजुएला के राष्ट्रपति ने पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में 20 साल बाद बड़ा परिवर्तन किया है। तेल उत्पादन का मुख्य स्रोत माना जाने वाला वेनेजुएला गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिसके चलते राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बुधवार को तेल के दामों में 60 गुना तक की वृद्धि करने का बड़ा ऐलान किया ताकि देश की मुद्रा बोलिवर्स का अवमूल्यन होने से रोका जा सके। इस घोषणा के बाद राष्ट्र में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.1 बोलिवर्स से बढ़कर 6 बोलिवर्स यानी 1.5 अमेरिकी सेंट से बढ़कर 95 सेंट हो गई है। इस वृद्धि पर निकोलस मादुरो ने कहा है कि यह बहुत जरूरी कदम था। इसके लिए वे पूरी तौर पर खुद को जिम्मेदार मानते हैं। सबसे अधिक तेल उत्पादित करने वाला देश


वेनेजुएला दुनिया के सबसे अधिक तेल उत्पादन करने वाले देशों में से एक है लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां तेल के उत्पादन में कमी आई है। साथ ही 2014 के बाद से विश्व बाजार में तेल के दामों में कमी के चलते वेनेजुएला को नुकसान भी उठाना पड़ा है। हो सकता है तनाव

वेनेजुएला की आर्थिक काफी खराब है, यहां के नागरिकों को कुकिंग ऑइल और टॉइलट पेपर जैसी चीजों तक की कमी झेलनी पड़ रही है। दैनिक आवश्यकताओं की चीजों का भी आभाव पैदा हो गया है। ण्ेसे में इस वृद्धि से गुस्साये लोग भड़क सकते हैं और प्रदर्शन की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे पहले वेनेजुएला में 1989 में तेल के दामों में वृद्धि हुई थी। तब भी तेल के दामों में कमी के चलते देश में आर्थिक संकट पैदा हो गया था और हिंसा भड़क गई थी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने अपने कार्यकाल के दौरान 14 सालों तक तेल के दामों को स्थिर कर दिया था। वेनेजुएला की कुल आय का 95 पर्सेंट हिस्सा तेल के निर्यात से आता है।

inextlive from Business News Desk

Posted By: Molly Seth