बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। शशि कपूर हिंदी फिल्‍म जगत के बड़े सितारे थे। उन्‍होंने सुपरस्‍टार अमिताभ बच्‍चन के साथ कई फिल्‍में की जो सुपरहिट साबित हुईं। अगर कहा जाए इन फिल्‍मों में शशि न होते तो अमिताभ शायद इतने बड़े स्‍टार न होते।


दीवारशशि कपूर के भतीजे ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा में लिखा था, अमिताभ बच्चन को हम जैसे कई स्टार्स ने मिलकर बड़ा बनाया है। ज़ाहिर है ऋषि का इशारा उनके साथ सपोर्टिंग रोल को लेकर था। और अमिताभ को बड़ा करने में शशि कपूर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने उनके साथ कई यादगार फ़िल्में की। 'मेरे पास मां है' यह संवाद ज़बरदस्त हिट है अपने देश में। दीवार (1975) बिना शशि कपूर के बन ही नहीं सकती थी।त्रिशूल इस जोड़ी की यह भी एक ज़बरदस्त कामयाब फ़िल्मों में शामिल रही है। हालांकि, इस फ़िल्म में संजीव कपूर भी हैं। लेकिन, अमिताभ का किरदार कहीं न कहीं शशि कपूर के किरदार से धार पाता दिखता है।सुहाग
इस फ़िल्म में भी शशि कपूर ने अमिताभ के साथ टक्कर का अभिनय किया है। यह जोड़ी और भी कई फिल्मों में एक साथ नज़र आयी है। सिलसिला, काला पत्थर में भी इन दोनों का दम दिखा है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari