इलाहाबाद राज्य विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू

ALLAHABAD: इलाहाबाद राज्य विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति एम। वेंकैया नायडू होंगे। यह कार्यक्रम 08 दिसबंर को नैनी स्थित विवि के मुख्य परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति राम नाइक करेंगे। इसमें विशिष्ट अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं उप मुख्यमंत्री डॉ। दिनेश शर्मा होंगे। रविवार को विवि की विद्या परिषद की बैठक में समारोह से संबंधित जानकारी सदस्यों को प्रदान की गई। इसमें अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो। राजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि यह विवि के लिए गौरव की बात है कि प्रथम दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने शामिल होने के लिए सहमति प्रदान कर दी है।

63.28 फीसदी छात्राओं को उपाधि

बैठक में स्वर्ण, कांस्य एवं रजत पदकों की मेरिट पर विचार विमर्श किया गया। इसमें कुलसचिव डॉ। विनीता यादव ने कहा कि दीक्षांत समरोह में विवि मुख्य परिसर एवं इससे जुड़े महाविद्यालयों के 20,542 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें छात्रों की संख्या 7541 एवं छात्राओं की संख्या 13,001 है। 63.28 प्रतिशत छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। सभी संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्रों को कुलाधिपति पदक, सभी विद्याशाखा के 29 टॉपर्स को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 34 रजत एवं 31 कांस्य पदक छात्र-छात्राओं को मिलेंगे। समारोह में छात्र परंपरागत भारतीय परिधान कुर्ता पैजामा और सदरी एवं छात्राएं साड़ी और सदरी में होंगी। इसमें दी जाने वाली डिग्री को विशेष तौर पर लेमिनेट किया जाएगा ताकि छात्र इसको अजीवन सहेजकर रख सके।

-------

Posted By: Inextlive