तस्वीरें : 'मनमर्जियां' डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 22 साल छोटी इस लड़की के प्यार में पडे़, टूट चुकीं दो शादियां
कानपुर। अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन के अलावा अपनी लव लाइफ में भी काफी व्यस्त हैं। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि अनुराग 46 साल के हैं और उनकी गर्लफ्रेंड की उम्र 24 साल बताई जा रही है।
- मालूम हो कि अनुराग ने दो शादियां की थीं। अनुराग ने पहली शादी आरती बजाज से की थी जो एक फिल्म एडिटर हैं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि आरती और अनुराग एक साथ लिव इन में रहते थे फिर 2001 में आरती ने बेटी आलिया को जन्म दिया।
- आलिया के जन्म के दो साल बाद अनुराग ने आरती से तलाक ले लिया। अनुराग और आरती 2003 में अलग हुए थे पर उन्होंने तलाक 2007 में लिया था। इसके बाद वो कल्की कोचलीन के प्यार में पडे़ और उनसे शादी की। अनुराग की ये शादी भी दो साल से ज्यादा नहीं चल पाई।
- हाल ही में अनुराग कश्यप के निर्देशन में दो वेब सीरीज भी रिलीज हुई हैं जो बहुत पॉपुलर हुईं। एक तो 'सेक्रेड गेम्स' जिसमें नवाजुद्दीन सिद्धीकी और सैफ अली खाने अपने अभिनय का तड़का लगाया और दूसरी 'लस्ट स्टोरीज' है। 'लस्ट स्टोरीज' में चार छोटी-छोटी कहानियां दिखाई गई हैं। इन चारों के निर्देशक अलग-अलग हैं। उनमें से एक करण जौहर ने तो एक अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट की है।