यंग जेनेरेशन के पसंदीदा सितारे बन चुके विक्की कौशल ने हाल ही में पहली बार बर्फ गिरने का नजारा देखा और वो उन्हें बेहद पसंद आया। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की है और उनके दोस्तों ने इस पर मजेदार कमेंट किए हैं।

कानपुर। विकी कौशल अपने टैलेंट और लुक्स के चलते बॉलीवुड फिल्म मेकर्स और मूवी लवर्स के फेवरेट बन चुके हैं। संजू और उरी जैसी फिल्मों में उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और फिल्में काफी कामयाब रहीं। विकी, नोरा फतेही के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'पछताओगे' में भी नजर आए थे। इन दिनों विकी अपनी नई फिल्म सरदार उधम सिंह की शूटिंग में बिजी हैं, जिसके लिए वो इन दिनों पहाड़ी इलाकों में मौजूद हैं, जहां इन दिनों बर्फ गिरना शुरू हो गई है। यहां से विकी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बर्फ गिरते नजर आ रही है।

View this post on InstagramWitnessed snowfall for the very first time in my life! #OnSet #SardarUdham

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on Nov 27, 2019 at 4:41am PST


पहली बार देखा नजारा
विकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीर शेयर करते हुए अपनी जिंदगी का एक खास राज भी शेयर किया। ङन्होंने बताया कि वे पहली बार बर्फबारी होते देख रहे हैं। विकी के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। उनके दोस्तों ने भी इस पर अपने रिएक्शन दिए। इन लोगों में रणवीर सिंह जिन्होंने लिखा, क्या बात है, अर्जुन कपूर और ईशान खट्टर शामिल हैं । इन दोनों ने दिल के इमोजी बनाए हैं।
कई फिल्में हैं हाथ में
विकी के हाथ में इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, सरदार उधम सिंह जिसे शूजीत सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में विकी क्रांतिकारी उधम सिंह का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म अगले साल गांधी जयंती यानि 2 अक्तूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वे फिल्म भूत में काम कर रहे जो एक हॉरर फिल्म है,  उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर हैं। साथ ही वे करण जौहर के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तख्त में भी काम करेंगे, इसकी शूटिंग सरदार उधम सिंह के तुरंत बाद शुरू होगी। फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर जैसे सितारे उनके साथ होंगे।

Posted By: Molly Seth