भारत में अध्‍यात्‍म और योग की जड़ें बहुत गहरी हैं। दुनिया भर से यहां आकर लोगों को शांति सात्‍विकता और ईश्‍वर की उपस्‍थिति का आभास होता है। इसी अहसास से बंधी चली आई थीं ऑस्‍ट्रिया की रहने वाली विएना मूल की एक लेडी डॉक्‍टर और अब वो भारत की ही हो कर रह गयी हैं।

शांति की तलाश्ा बन गयीं शांति
विएना मूल की एक लेडी डॉक्टर जो ऑस्ट्रिया में रहती थीं भारतीय धर्म और दर्शन में जान कर बेहद प्रभावित हुईं। इसे और गहराई से समझने की कोशिश में वे हिंदुस्तान चली आयीं। इसके बाद उनका मन यहां के दर्शन में ऐसा रमा कि वो अब यहीं की हो कर रह गयीं। अब वे कोई लेडी डॉक्टर नहीं हैं बल्कि भारत की साध्वी शांति हैं। वो यहां लोगों की सेवा करती हैं और शांति का अनुभव करती हैं।
जाडन में चलाती हैं अस्पताल
राजस्थान के पाली में जाडन डिस्ट्रिक्ट में एक आश्रम में साध्वी शांति ने अपना ऑस्ट्रिया अस्पताल स्थापित किया है और वे वहां लोगों का इलाज करती हैं। इसके अलावा वो हिमालय के पहाड़ी इलाकों में भी जाती रहती हैं। साध्वी शांति कई देशों की यात्रा करके भारतीय धर्म और दर्शन का प्रचार भी करती हैं। सबके बीच में अध्यात्म और हिंदु धर्म की प्रशंसा करने वाली साध्वी शांति निरंतर हरिओम का जाप करती हैं और लोगों से नमस्ते के साथ बातचीत की शुरूआत करती हैं।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Molly Seth