अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्विटर से डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की शिकायत की जिसकेे बाद उनका अकाउंट लॉक कर दिया गया था। जानिए आखिर पूरा मामला है क्या

 

features@inext.co.in  

KANPUR: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की एक ट्विटर पोस्ट पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के चलते फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया। इसके बाद विवेक को मजबूरन अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। 

विवेक ने किया स्वरा के ट्वीट पर रिट्वीट 

दरअसल, यह पूरा मामला केरल नन रेप केस से जुड़ा है। केरल के विधायक पीसी जॉर्ज ने पीडि़त नन की तरफ से आरोपी बिशप की गिरफ्तारी की मांग करने पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद विधायक के बयान की स्वरा ने ट्विटर पर निंदा की। स्वरा के इस ट्वीट पर विवेक ने जो रिप्लाई किया, उसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। विवेक ने अपना ट्वीट सेक्सुअल हैरसमेंट और सेक्सुअल असॉल्ट के खिलाफ चले 'मी टू' कैंपेन से जोड़ते हुए किया।  

स्वरा ने की शिकायत 

उन्होंने लिखा, 'तख्ती कहां है?' इसके साथ उन्होंने एक आपत्तिजनक हैशटैग भी यूज किया। फिर स्वरा ने विवेक की पोस्ट की शिकायत ट्विटर से कर दी। ट्विटर ने पोस्ट की जांच करने के बाद उसे अपने रूल्स के खिलाफ पाया। विवेक का अकाउंट लॉक कर दिया गया और उनसे कहा गया कि अगर वह रूल्स फॉलो करेंगे तो उनका अकाउंट 'अनलॉक' कर दिया जाएगा। फिलहाल विवेक का अकाउंट अनलॉक है और विवादित पोस्ट उनके अकाउंट से डिलीट हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें: महेश भट्ट ने किया बड़ा खुलासा, बताया- बेटी ने सुसाइड के बारे में सोच रही थी बेटी

Posted By: Swati Pandey