Vijay Hazare Trophy 2019-20 : जानें इस टूर्नामेंट के बारे में, जिसमें 38 टीमें एक महीने तक आपस में भिड़ती हैं
कानपुर। भारत के सबसे चर्चित घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्राॅफी 2019-20 की शुरुआत 24 सितंबर से हो गई। हर साल खेले जाने वाले इस लिस्ट ए क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत की लगभग सभी स्टेट टीमें हिस्सा लेती हैं। इसके अलावा रेलवे और सर्विस की टीमें भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनती हैं। आइए जानें इस ट्राॅफी से जुड़ी सभी बातें...कब हुई थी शुरुआत
विजय हजारे ट्रॉफी को वनडे रणजी ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है। ये टूर्नामेंट 2002-03 में डोमेस्टिक क्रिकेट के रूप में शुरू किया गया था। इस टूर्नामेंट में रणजी की सभी टीमें हिस्सा लेती हैं। ट्रॉफी का नाम दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे के नाम पर रखा गया था। विजय हजारे ऐसे पहले इंडियन बैट्समैन हुए जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही वह टेस्ट मैच की दोनो पारियों में सेंचुरी बनाने वाले पहले इंडियन बैट्समैन भी थे।
ये है 18वां सीजनविजय हजारे ट्राॅफी का यह 18वां सीजन है। पहला सीजन 2002-03 में खेला गया था, तब से हर साल इस टूर्नामेंट का आयोजन होता है।एक महीने तक चलेगा टूर्नामेंट
विजय हजारे ट्राॅफी 2019 इस बार 24 सितंबर से 25 अक्टूबर तक खेला जाएगा। लीग फेज की शुरुआत 24 सितंबर से हो गई। वहीं नाॅकआउट 20 अक्टूबर से खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।
Group A | Group B | Group C | Plate Group |
आंध्र प्रदेश | बड़ौदा | बंगाल | अरुणाचल प्रदेश |
छत्तीसगढ़ | दिल्ली | बिहार | असम |
गोवा | हरियाणा | गुजरात | चंडीगढ़ |
हैदराबाद | हिमाचल प्रदेश | जम्मू-कश्मीर | मणिपुर |
झारखंड | महाराष्ट्र | रेलवे | मेघालय |
कर्नाटक | ओडिशा | राजस्थान | मिजोरम |
केरल | पंजाब | सर्विस | नागालैंड |
मुंबई | उत्तर प्रदेश | तमिलनाडु | पुडुचेरी |
सौराष्ट्र | विदर्भ | त्रिपुरा | सिक्किम |
उत्तराखंड |