ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेशी के दौरान माल्या के वकील ने इंडियन जेल की दुर्दशा का दिया हवाला।

Agency: जेल का नाम सुनकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। और बात अगर इंडिया की हो तब तो पूछिए ही मत। इंडियन जेलों में सजा काटना भयानक यातना से कम नहीं। शायद यही वजह है कि ब्रिटिश कोर्ट में सुनवाई के दौरान इंडियन जेलों का जिक्र करते हुए भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के चेहरे की हवाइयां उडऩे लगीं।

गृह मंत्रालय हुआ सतर्क
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को इस मामले में लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में हुई ताजा सुनवाई के दौरान विजय माल्या के वकील ने भारतीय जेलों की बुरी स्थिति की बात कही है। माल्या के पक्षकार ने कहा कि प्रत्यर्पण को चुनौती देने के लिहाज से भारत में जेलों की बुरी हालत भी एक महत्वपूर्ण बिंदु है। विजय माल्या के वकील की ओर से उठाए गए इस मुद्दे पर भारतीय गृह मंत्रालय सतर्क हो गया है।

बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी
गृह मंत्रालय को लगता है कि विजय माल्या प्रत्यपर्ण केस में भारतीय जेलों के खराब हालत को एक बड़ा मुद्दा बना सकते हैं और इससे कोर्ट में भारत सरकार का पक्ष कमजोर पड़ सकता है। इस संबंध में केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने 23 जून को महाराष्ट्र के गृह सचिव सुमित मुलिक को एक पत्र लिखकर राज्य में जेलों की स्थिति का जायजा लिया था। सूत्रों की माने तो विजय माल्या को भारत लाए जाने के बाद मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में रखा जा सकता है। 


पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को चूना लगाना होगा बंद, ये है नया दमदार तरीका

प्रत्यर्पण रुकवाने की जुगत 
ø उधर, राज्य सरकार के एक सीनियर अफसर ने कहा है कि माल्या इंग्लैंड से भारत अपना प्रत्यर्पण रुकवाने के लिए कई तर्कों का सहारा ले रहे हैं।

ø मुंबई का ईडी कई घोटालों के सिलसिले में उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

ø अगर केंद्र सरकार उन्हें मुंबई लाती है तो उनका पीछा कर रही एजेंसियां उन्हें अपनी हिरासत में ले लेंगी और उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा।

ø उन्हें उच्च कोटि की सुरक्षा की जरूरत होगी। हम नहीं चाहते कि जेलों की स्थिति की वजह से उनका प्रत्यर्पण टल जाए। इसलिए, हमने केंद्र सरकार को तुरंत जवाब दे दिया।


ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हैं और पैसा वापस चाहिए तो जानें RBI के नए नियम

मोदी ने मांगी थेरेसा मे से मदद
वहीं, जर्मनी के हैम्बर्ग में पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे से हुई। इस दौरान उन्होंने थेरेसा मे से माल्या को भारत वापस भेजने में मदद के लिए कहा। मोदी ने उनके समक्ष भारत के आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया था। ऐसे में माल्या के अलावा  ललित मोदी के लिए भी मुश्किलें बढऩा तय माना जा रहा है।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra