भारत के स्टार मुक्केबाज के रूप में पहचाने जाने वाले विजेंद्र सिंह की ज‍ितनी तारीफ की जाए कम है। बाक्‍स‍िंग के क‍िंग व‍िजेंद्र स‍िंह आज अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं। आइए 29 अक्टूबर को इनके जन्‍म द‍िन पर जानें इनके पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...


मुक्केबाजी को अपनायाविजेंद्र सिंह का जन्म 29 अक्टूबर 1985 में हरियाणा में हुआ था। बचपन से ही कुछ अलग करने के शौक के चलते ही इन्होंने मुक्केबाजी को अपने करियर के तौर पर चुना। विजेंद्र ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में सबसे पहले भाग लिया था। ये पुरस्कार हुए हासिल विजेंद्र सिंह ने प्रो बॉक्सिंग करियर भी काफी शानदार है। विजेंद्र अब तक कई रजत, कांस्य और स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इन्हें पद्म श्री और राजीव गांधी जैसे बड़े पुरस्कार भी हासिल हो चुके हैं। इन्होंने टीवी शो और फिल्मों में भी काम किया है। रजामंदी से शादी रचाई
अर्चना और विजेंद्र सिंह ने कई सालों के इंतजार के बाद 17 मई, 2011 को परिवार की रजामंदी से शादी रचाई। आज इन्हें एक क्यूट सा बेटा भी है। इनके बेटे का नाम अबीर सिंह है। विजेंद्र परिवार के साथ एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं।

क्रिकेटर्स को छोड़िए, विराट कोहली अब फुटबॉलरों को भी पछाड़ रहे हैं जानिए कहांSports News inextlive from Sports News Desk

Posted By: Shweta Mishra