सबसे विवादित क्रिकेट सितारा कांबली, ये हैं 5 बड़ी कंट्रोवर्सीज
1. अप्रैल 2015 में एक आईपीएल मैच चल रहा था। जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान कांबली ने एक ट्वीट करके सबको हैरत में डाल दिया था। हालांकि यह ट्वीट काफी आपत्तिजनक था। कांबली ने ट्वीट करके कहा, 'सिद्धू सिर्फ शयरी में बिजी हैं, कमेंट कौन करेगा मेरा बाप। हिम्मत है तो सिद्धू मेरा सामना करें....इसकी तो.' हालांकि वह यहां नहीं रुके। उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें काफी गालियों का यूज किया था। बाद में कांबली ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि यह ट्वीट उनके दोस्त ने किया।
2. विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर की दोस्ती के बारे में सभी जानते हैं। यह दोनों बचपन के दोस्त हैं और साथ में ही स्टेट, जोन और कंट्रीलेवल पर मैच खेला है। कहा जाता था कि सचिन और कांबली बेहतरीन क्रिकेटर बन सकते थे, हालांकि सचिन ने इसे सच साबित कर दिखाया लेकिन कांबली अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए। कांबली और सचिन की गहरी दोस्ती में खटास तब पड़ी जब एक रियल्टी टीवी शो में कांबली ने सचिन के ऊपर उंगली उठा दी थी।
3. विनोद कांबली उस वक्त तब चर्चा में आए, जब सचिन ने क्रिकेट को अलविदा कहा था। कांबली का कहना था कि, सचिन ने अपनी पोस्ट-रिटायरमेंट स्पीच में उनका नाम नहीं लिया। इससे उन्हें काफी दुख हुआ। यही नहीं कांबली ने यहां तक कहा था कि, सचिन ने उन्हें पार्टी में भी नहीं बुलाया।
4. विनोद कांबली ने 1996 वर्ल्डकप में भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच को फिक्स बताया था। कांबली ने आरोप लगाया कि, भारत के टॉस जीतने पर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया गया था जिसके चलते सिद्धू ने पैड भी पहन लिया था लेकिन आखिरी समय में प्लॉन बदला गया और टॉस जीतकर फील्िडंग करने का डिसीजन लिया गया। जो संदेह के घेरे में आता है। हालांकि कांबली के इन आरोपों को उनके टीम मेंबर्स ने बेबुनियाद बताया था लेकिन कांबली ने इस मामले में बड़ी कंट्रोवर्सीज खड़ी कर दी थी।
5. साल 2014 में मुंबई के डोंबिवली कोऑपरेटिव बैंक ने देनदारी न चुकाने पर कांबली और उनकी पत्नी को डिफॉल्टर घोषित कर दिया था। कांबली और उनकी पत्नी का कोई पता नहीं लगने पर बैंक ने मुंबई के मराठी अखबारों में एडवर्टीजमेंट छपवाए थे। इस एडवर्टीजमेंट में बैंक ने दावा किया था कि विनोद कांबली और उनकी पत्नी ने कुछ दिन पहले लोन लिया था। लेकिन दोनों अब लोन की किश्ते नहीं चुका रहे थे।