बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्‍ना का गुरुवार दोपहर मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्‍चन ने उनकी निधन पर शोक जताया है। 1968 में सुनील दत्‍त के साथ फिल्‍म मन का मीत से अपनी फिल्‍मी सफर की शुरुआत करने वाले विनोद खन्‍ना का नाम 80 के दशक के बेहतरीन अभिनेताओं में लिया जाता है। विनोद खन्‍ना ने कई फिल्‍मों में काम किया दयावान जुर्म मुकद्दर का सिकंदर परवरिश अमर अकबर एंथॉनी में अपनी अदाकारी के जलवे से सभी का दिल जीत लिया। 1987 से 1994 में विनोद खन्ना बॉलीवुड के सबसे मंहगे सितारों में से एक थे। करियर के पीक पर होने के बाद भी विनोद खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री से सन्यास ले लिया और ओशो के अनुयायी बन गए। हम आप को विनोद खन्‍ना की चुनिंदा दस ब्‍लैक एंड व्‍हाइट तस्‍वीरें दिखाने जा रहे हैं।

1-सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और शोले में गब्बर बने अभिनेता अमजद खान के साथ विन्नोद खन्ना।

3- बच्चों के साथ मस्ती करते विनोद खन्ना की ये तस्वीर आप ने नहीं देखी होगी।

5- शूटिंग के दौरान डॉयरेक्टर से सीन डिस्कस करते हुये विनोद खन्ना।

7- ओशो के आश्रम में ध्यान की अवस्था में विनोद खन्ना।

9- ओशो के आश्रम में विनोद खन्ना की जिंदगी कुछ यूं बीतती थी।

11- बच्चे को गोद में लेकर खिलाते हुये विनोद खन्ना।

13- शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना की तस्वीर।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra