एक गुल्लक जो एक आदमी के चेहरे की तरह दिखता है। इसमें दाढ़ी सॉफ्ट पिंक लिप्स और असली दिखने वाले दांत और मसूड़े हैं। सोशल मीडिया पर यह गुल्लक काफी चर्चा में है।

मुंबई (मिड-डे)। सोशल मीडिया पर आये दिन अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किये जाते हैं, जो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी तो इंटरनेट पर कुछ चीजों को देखकर हम अपनी हंसी को चाहकर भी रोक नहीं पाते हैं। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने एक आदमी के चेहरे की तरह दिखने वाले एक गुल्लक का वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट किया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

人肉小銭入れ作りました pic.twitter.com/k6SIDETWD5

— doooo (@44doooo) 1 June 2019


कई बार देखा गया वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस सिक्के के गुल्लक को बनाने वाला व्यक्ति एक जापानी म्यूजिक प्रोडूसर और अलग तरह की चीजों को बनाने वाला एक शौकीन कलाकार है। यह गुल्लक, एक आदमी के चेहरे के निचले हिस्से की तरह दिखता है और इसमें दाढ़ी, सॉफ्ट पिंक लिप्स, असली दिखने वाले दांत और मसूड़े हैं। ट्विटर यूजर ने 1 जून को इसका एक वीडियो शेयर किया था, अब तक इस वीडियो को 13.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, 249,000 से अधिक 'लाइक' और लगभग 105,110 रीट्वीट किए गए हैं।
लोग अंधाधुंध कर रहे हैं कमेंट
सोशल मीडिया पर आप देख सकते हैं कि लोग गुल्लक का वीडियो शेयर करने के साथ अंधाधुंध कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि किसी कलाकार ने इस तरह का कारनामा किया है, इससे पहले कई लोग असली दिखने वाले मानव शरीर के कुछ हिस्सों से अनेक चीज बना चुके हैं। हालांकि, इस गुल्लक में कितने सिक्कों को रखा जा सकता है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

人肉小銭入れ作りました pic.twitter.com/k6SIDETWD5

— doooo (@44doooo) 1 June 2019 Posted By: Mukul Kumar