क्रिकेटर विराट कोहली और एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा का साथ काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। दोनों की ब्रेकअप की खबरें आईं तो लोगों को एकाएक विश्‍वास नहीं हुआ। अब इसे लेकर एक नई और चौंकाने वाली बात सामने आई है। विराट ने अनुष्‍का की फ्लाप फिल्‍म बॉम्‍बे वेलवट में भारी रकम लागई थी। फिल्‍म फ्लाप होने के बाद कमाई भी नहीं कर सकी। सूत्रों की माने तो विराट ने अनुष्‍का से अपने इनवेस्‍टमेंट की रकम मांगी जिसके चलते दोनों में ब्रेकअप हुआ।


अनुष्का के दोस्त ने उजागर किया मामलारिपोट्स की माने तो अनुष्का के एक दोस्त ने यह मामला उजागर किया है। दोस्त ने बताया कि विराट ने अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवट में 40 करोड़ रुपये लगाए थे। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में अनुष्का के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में करण जौहर ने निगेटिव रोल किया था। बड़े बजट की इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ का खर्च आया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाप हुई। फिल्म ने कुल मिला कर 24 करोड़ का ही बिजनेस किया था। पैसा डूबने के बाद टूटा विराट का दिल
फिल्म का यह बुरा हाल होने के बाद जब विराट ने पैसों को लेकर अनुष्का से बात की तो वह बुरा मान गईं। इसके बाद ही दोनों के संबंधों में खटास आई थी। पहले तो विराट के 40 करोड़ गए फिर उनका दिल भी टूट गया। विराट ने सोशल मीडिया पर खुद को सिंगल बताया। वैसे अब विराट को यह लगने लगा है कि उनका यह पैसा डूब चुका है। विराट और अनुष्का एक दूसरे से दूर होने का गम भुला नहीं पा रहे हैं।

Posted By: Prabha Punj Mishra