विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की शादी की अटकलें तेज हो गई हैं। खबर आ रही कि दोनों दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शादी कर लेंगे। खैर अभी इसका आधिकारिक पुष्‍टि नहीं हो पाई है लेकिन विराट-अनुष्‍का की प्रेम कहानी तो पिछले कई सालों से टॉप ट्रेंड बनी है। क्‍या आपको पता है अनुष्‍का की जब पहली फिल्‍म आई तब विराट क्‍या करते थे नहीं न आइए हम बताते हैं....


यह जोड़ी है सुपरहिटबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का अफेयर सालों पुराना है। दोनों ने कई कमर्शियल एड में साथ में काम किया है। बीच में खटास भी पड़ी लेकिन इन्होंने अपने प्यार को कभी कम नहीं होने दिया। नतीजा यह हुआ कि, अब इनकी शादी की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, सिर्फ अटकलें लगाई जा रहीं कि दोनों दिसंबर में इटली में शादी करेंगे। खैर कोहली अपने लेडी लक को लेकर खुलेआम बातचीत कर चुके हैं वहीं अनुष्का भी अपने प्यार का इजहार छुपकर नहीं करतीं। लेकिन आपको पता है कि जब दोनों साथ में नहीं थे, तब विराट और अनुष्का का करियर कैसा था। आइए जानते हैं...2010 - अनुष्का की 'बैंड बाजा बारात' हिट, कोहली का वनडे शतक


साल 2010 अनुष्का शर्मा के लिए फिर लकी साबित हुआ। इसी साल उनकी एक और हिट फिल्म आई 'बैंड बाजा बारात' फिल्म में अनुष्का के अपोजिट रणवीर सिंह थे। बाद में दोनों का अफेयर भी हुआ लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इसी साल विराट ने अपने करियर का दूसरा वनडे शतक जड़ा था, कोहली के बल्ले से पहला शतक 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में निकला था। वहीं 2010 में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के खिलाफ सेंचुरी लगाई। यानी कि इस साल के अंत तक इधर बॉलीवुड में अनुष्का तो उधर क्रिकेट में विराट ने अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे।विराट कोहली की शादी का तो पता नहीं अनुष्का बन चुकी हैं 'इनकी' दुल्हनिया2014 - अनुष्का की 'पीके' हिट, कोहली बने कप्तानसाल 2014 फिर से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए लकी साबित हुआ। इस साल अनुष्का और आमिर खान की फिल्म 'पीके' आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने करीब 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। वहीं 2014 में विराट कोहली को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया जिसके बाद कोहली का खेल और निखर गया।विराट कोहली-अनुष्का शर्मा नहीं, यह हैं किक्रेट जगत की 8 अनोखी प्रेम कहानियां2016 - अनुष्का की 'सुल्तान' हिट, कोहली की पहली डबल सेंचुरी

साल 2016 में अनुष्का शर्मा ने फिर से जादू दिखाया और आमिर, शाहरुख के बाद सलमान खान के साथ फिल्म 'सुल्तान' की। अनुष्का काफी खुशनसीब हैं कि उन्हें बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम करने का मौका मिला। 'सुल्तान' सुपरहिट साबित हुई, इस फिल्म ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। वहीं विराट कोहली के लिए भी यह साल लकी रहा, कोहली ने जुलाई 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पहली डबल सेंचुरी लगाई। इसके बाद तो जैसे कोहली का बल्ला रुका ही नहीं, 2017 के आखिर तक टेस्ट में उनके नाम 6 डबल सेंचुरी दर्ज हो चुकी हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari