विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की शादी की खूब अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि दोनों 15 दिसंबर तक शादी कर लेंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्‍टि नहीं हो पाई है। वैसे शादी की तस्‍वीरें तो बाद में आएंगी आइए उनकी बचपन की तस्‍वीरें देख लेते हैं...


कितने क्यूट लगते थे विराटभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। हालांकि वह हमेशा से ऐसे चुस्त-दुरुस्त नहीं रहे। विराट बचपन में काफी मोटे थे, अंडर 19 वर्ल्ड कप तक विराट गोल-मटोल ही नजर आते थे। इसीलिए साथी खिलाड़ी उन्हें 'चीकू' बुलाते हैं, खैर जब से वह टीम इंडिया में आए हैं उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया और अब काफी हैंडसम और स्टाइलिश दिखने लगे।विराट को फॉस्ट फूड काफी पसंद थे। इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें बर्गर कितना पसंद है। खैर विराट ने अपनी डाइट पूरी तरह बदल दी है और फॉस्ट फूड से काफी दूरी बना ली।जानें अनुष्का की जब पहली फिल्म आई थी, तब कोहली क्या करते थे


अपने पिता प्रेम कोहली के साथ विराट। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन विराट अपने पिता के काफी नजदीक थे।अनुष्का शर्मा दिखती थी कुछ ऐसी

अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। बॉलीवुड के तीनों खान के साथ सुपरहिट फिल्म दे चुकीं अनुष्का ने 19 साल की उम्र में डेब्यू कर लिया था। क्रिकेटर विराट कोहली के साथ रिलेशनशिप में अनुष्का ने खुद में काफी बदलाव किए। अब वह पहले से ज्यादा हॉट और स्टाईलिश दिखती हैं।अनुष्का बचपन से ही काफी चुलबुली और शरारती रही हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari