भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्‍का शर्मा को साथ विज्ञापन करते या शॉपिंग करते कई बार देखा होगा। लेकिन आपको पता है दोनों सितारे इलाज भी एक ही डॉक्‍टर से करवाते हैं। आइए जानें कैसे हुआ इसका खुलासा.....

विराट-अनुष्का का एक ही है डॉक्टर
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ सालों से मैदान के बाहर भी चर्चा में रहते हैं। कोहली की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। अनुष्का शर्मा के साथ उनका रिश्ता जगजाहिर हो चुका है। कोहली मैदान में हो तो अनुष्का मैच देखने चली आती हैं। वहीं फुर्सत मिलते ही विराट अनुष्का के साथ छुट्टियां बिताने निकल जाते हैं। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को खूब पसंद आती है। खबर तो यहां तक है कि अनुष्का के कहने पर ही विराट दाढ़ी नहीं कटवा रहे। खैर दोनों की इस लाजवाब केमिस्ट्री का एक और सबूत मिल गया। दरअसल विराट और अनुष्का एक ही डॉक्टर से इलाज करवाते हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari