देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और ईशांत शर्मा ने सैल्यूट किया है। इसका वीडियो दिल्ली पुलिस ने खुद अपने ट्विटर पर पोस्ट किया।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान काम करने पर दिल्ली पुलिस की भारतीय कप्तान विराट कोहली और टेस्ट तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने तारीफ की है। दोनों क्रिकेटरों ने एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली पुलिस को सैल्यूट किया। ये वीडियो दिल्ली पुलिस ने खुद अपने अफिशल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए। विराट कहते हैं, 'यह मेरे लिए खुशी की बात है। यह जान लें इस कठिन समयों में भी राष्ट्र भर में पुलिस इतने लोगों की सेवा और मदद कर रही है। मुझे खुशी है कि दिल्ली पुलिस न केवल अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है बल्कि जरूरतमंदो और गरीब लोगों को भोजन भी उपलब्ध करवा रहे।'

Thanking you @imVkohli for your kind words of encouragement and support. In this fight against #COVID19 we are leaving no stone unturned to protect our fellow citizens.#DelhiPoliceFightsCOVID @PMOIndia @HMOIndia @LtGovDelhi @CPDelhi pic.twitter.com/4hWzwILMsE

— Delhi Police (@DelhiPolice) April 10, 2020ईशांत ने किया सैल्यूट

वहीं एक अन्य वीडियो में ईशांत शर्मा ने लोगों से घर में रहने की अपील की और दिल्ली पुलिस की सराहना की। ईशांत अपने वीडियो संदेश में कहते हैं, 'यह घर पर रहने का समय है, साथ समय बिताएं। अपने प्रियजन और अपने परिवार का ख्याल रखे। दिल्ली पुलिस जवान दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। हमें अपने घर पर रहकर दिल्ली पुलिस की मदद करनी चाहिए और खासकर अफवाहों पर विश्वास न करें। हम इस लड़ाई को एक साथ जीतेंगे। जय हिंद'।

बहुत ही पते की बात कही है इशांत शर्मा जी ने @ImIshant
👉🏾 अफ़वाहों पर बिल्कुल भरोसा ना करें
👉🏾 घर में रहें
👉🏾 #लॉकडॉउन के नियमों का पालन करें
📌 किसी भी अफ़वाह या फेक न्यूज़ को आप हमारी वेबसाइट पर रिपोर्ट करें और सही जानकारी पाएं। अफ़वाह फैलाने वाले पर सख़्त कार्यवाही की जायेगी। pic.twitter.com/2vJMYnguFe

— Delhi Police (@DelhiPolice) April 10, 2020रोहित शर्मा ने की ये पोस्ट

कोहली-ईशांत के अलावा हिटमैन रोहित शर्मा भी फैंस से घर के अंदर रहने की अपील कर रहे। रोहित ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह जूते पहनकर तैयार हो रहे, हालांकि वह कहीं बाहर नहीं जा रहे बल्कि एक्सरसाइज के लिए तैयार हो रहे। तस्वीर शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, 'घर में रहते हुए भी कोई बहाना नहीं चलेगा। आपको हमेशा फिट रहना होगा, घर पर रहें, सेफ रहें।'

View this post on Instagram

Being homebound is no excuse, stay fit, stay in, stay safe 💪

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Apr 10, 2020 at 4:21am PDT

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari