Virat Kohli Birthday: जमीन पर बैठकर क्लाॅस में पढ़ते थे कोहली, नहीं देखी होंगी विराट की ये 10 तस्वीरें
Updated Date: Thu, 05 Nov 2020 10:43 AM (IST)टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का आज 32वां जन्मदिन है। विराट आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं। इसके लिए विराट ने बचपन से ही क्रिकेट की एबीसीडी सीखनी शुरु कर दी थी। आइए आज किंग कोहली के जन्मदिन पर देखें उनकी 10 अनदेखी तस्वीरें।
कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर, 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता प्रेम कोहली, जिनका 2006 में निधन हो गया, वह क्रिमिनल लाॅयर थे। विराट कोहली की माँ, सरोज कोहली एक गृहिणी हैं। विराट को बचपन में खूब प्यार मिला। यही वजह है कि आज का फिट कोहली कभी बर्गर खाकर काफी गोल-मटोल हुआ करता था।
विराट कोहली अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता का देते हैं। विराट कई मौकों पर कबूल चुके हैं अगर पिता ने उनका सपोर्ट नहीं किया होता तो वह आज क्रिकेटर नहीं बन पाते। पिता के साथ की विराट की यह तस्वीर काफी क्यूट है।
विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2011 में अपनी टेस्ट कैप हासिल की। हालाँकि वह टेस्ट डेब्यू को यादगार नहीं बना पाए। वह 10 गेंदों में सिर्फ 4 रन ही बना सके। हालांकि डेब्यू मैचों में फ्लाॅप होने वाले कोहली आज क्रिकेट जगत में राज करते हैं। विराट को मार्डन क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बैट्समैन माना जाता है।