भारतीय कप्तान विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुंबले से लेकर रैना तक मौजूदा और पूर्व क्रिेकटर्स सभी ने विराट को अपने अंदाज में बर्थडे किया।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आईपीएल 2020 में बिजी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आज 32 साल के हो गए। हालांकि बर्थडे मनाने के लिए विराट भारत में नहीं है मगर यूएई में उनके साथ लेडी लव अनुष्का शर्मा मौजूद हैं। विराट को उनके साथियों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। कुंबले से लेकर रैना, साहा और पांड्या तक सभी अपने कप्तान को बर्थडे विश कर रहे हैं।

Happy Birthday @imVkohli. Best wishes.

— Anil Kumble (@anilkumble1074) November 5, 2020

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रहे अनिल कुंबले ने विराट को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे विराट कोहली, बेस्ट विशेज।'

Janamdin mubarak ho King Kohli @imVkohli! Wishing the great Indian batsman a very Happy Birthday! Jahan bhi ho khush raho, chhake chauke maarte raho ❤️ all the best for the playoffs! Hope @RCBTweets turns it around this time 👊🏻 pic.twitter.com/wFjKA6jlwj

— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) November 5, 2020

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर रहे युवराज सिंह ने विराट के साथ एक पार्टी वाली तस्वीर पोस्ट कर जन्मदिन की बधाईयां दी। युवी ने कैप्शन में लिखा, 'जनमदिन मुबारक हो किंग कोहली @imVkohli महान भारतीय बल्लेबाज को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई! जहां भी रहो बस खुश रहो। चौके, छक्के मारते रहो। प्लेऑफ के लिए शुभकामनाएँ! '

Happy birthday @imVkohli 🎂
Here&यs to great conversations, fun off the field and recreating great memories together on the field! pic.twitter.com/xXMoKycl9k

— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) November 5, 2020

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी कोहली को बर्थडे विश किया। रहाणे ने विराट की एक टेस्ट मैच में जीत वाली खुशियों की तस्वीर पोस्ट की।

Happy birthday @imVkohli. Best wishes & lots of success ahead.#HappyBirthdayViratKohili 🎉🎉 pic.twitter.com/Q6zDGIclTw

— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) November 5, 2020

क्रिकेट से संन्यास ले चुके बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी विराट को विश किया। रैना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कोहली, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको हमेशा सफलता मिले।'

Happy Birthday @imVkohli ! To all the amazing times we&यve had together this year, & here&यs to many more! Wishing you a wonderful birthday..lots of love and good-wishes! pic.twitter.com/HK1oQ6GKD3

— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) November 5, 2020


भारतीय विकेटकीपर रिद्घिमान साहा ने भी ट्वीट किया। वह लिखते हैं, 'जन्मदिन मुबारक @imVkohli आपके साथ बहुत सारा समय बिताया, आशा करता हूं ये आगे जारी रहेगा। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं..बहुत प्यार और शुभकामनाएँ!

I wish you a very Happy Birthday. May you have many more years of success and happiness ahead! 🎂🎂🎂 ⁦@imVkohli#birthday pic.twitter.com/hXgRrzvvY7

— Mohammad Shami (@MdShami11) November 5, 2020

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari