टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तो हार ही गए है। इस हार का दर्द कम करने के लिए कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अपने पति के पास पहुंच गई हैं। अनुष्का दो दिन पहले न्यूजीलैंड गई थी और उन्होंने बीती रात विराट के साथ एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की।

कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए मौजूदा न्यूजीलैंड दौरा मिला-जुला रहा। टीम इंडिया ने जहां मेजबानों को टी-20 सीरीज में 5-0 से हराया तो कीवियों ने पलटवार करते हुए वनडे में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा मगर भारत के हाथ से सीरीज जा चुकी है। अब जब विराट सीरीज हार गए तो ऐसे में उन्हें सहारा देने पत्नी अनुष्का शर्मा न्यूजीलैंड पहुंच गई। अनुष्का ने दो दिन पहले अपने कीवी दौरे की तस्वीर पोस्ट की थी। मगर अब उनकी विराट के साथ तस्वीर सामने आई है।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस और विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बीती रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी तस्वीर पोस्ट की। इसमें विराट और अनुष्का सामने से तो नहीं दिख रहे मगर उनकी परछाईं नजर आ रही। ये परछाईं इस कपल की है, अनुष्का ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक दिल भी बनाया। यानी साफ जाहिर है कि, वह पति के साथ इस बार वैलेंटाइन वीक मनाएंगी।

वैलेंटाइन डे आने में अभी चार दिन बाकी है। मगर वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से शुरु हो जाती है। आठ तारीख को अनुष्का न्यूजीलैंड आ गई थी। ऐसे में वह पूरा वैलेंटाइन वीक पति विराट कोहली के साथ इंज्वाॅय करना चाहती है। हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच भारत 11 फरवरी को खेलेगी। इसके बाद एक लंबा ब्रेक मिलेगा। भारत इस दौरे पर टेस्ट सीरीज का आगाज 21 फरवरी से करेगा। ऐसे में कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय टीम के अन्य सदस्यों को इंज्वाॅयमेंट का टाइम मिल जाएगा।

View this post on InstagramLife is a blessing. 😇

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jan 29, 2020 at 6:39pm PST

चूंकि 14 फरवरी को भारत का कोई मैच नहीं है। ऐसे में विराट-अनुष्का इस दिन को खास जरूर बनाना चाहेंगे। यह कपल वैसे भी काफी रोमांटिक रहता है। विरुष्का कभी भी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने में झिझकते नहीं है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari