टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी विजेताओं को बधाई दी है। कोहली ने सोशल मीडिया पर सातों पदक विजेताओं की तस्वीर शेयर कर कहा हमें आप पर गर्व है।

नॉटिंघम (एएनआई)। भारत के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले देश के एथलीटों के प्रदर्शन की सराहना की। इस वर्ष खेलों को COVID-19 प्रेरित प्रतिबंधों के साथ आयोजित किया गया था और सभी खेल बंद दरवाजों के पीछे खेले गए थे। 200 से अधिक देशों के लगभग 11,000 एथलीटों ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया। भारत ने ओलंपिक में सात पदक (एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रांज) के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

कोहली ने ट्वीट कर दी बधाई
कोहली ने ट्वीट किया, "ओलंपिक में हमारे सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई। जीत और हार खेल का एक हिस्सा है, लेकिन क्या मायने रखता है कि आपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हमें आप पर बहुत गर्व है और मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं। जय हिंद।” भाला फेंकने वाले नीरज चोपड़ा ने शनिवार को भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता और इसके परिणामस्वरूप, भारत ने खेलों में एथलेटिक्स में अपना पहला स्वर्ण पदक दर्ज किया।

Congratulations to all our winners and participants at the Olympics. Winning and losing is a part of sport, but what matters is you gave your best for the nation. We are so proud of you and I wish you all the very best going forward. Jai Hind. 🇮🇳🙏#tokyo2020 #TeamIndia pic.twitter.com/xHkfQVutWg

— Virat Kohli (@imVkohli) August 8, 2021

भारत ने जीते सात मेडल
नीरज के अलावा भारत के लिए बजरंग पुनिया (कांस्य), मीराबाई चानू (रजत), पीवी सिंधु (कांस्य), लवलीना बोरगोहेन (कांस्य), पुरुष हॉकी टीम (कांस्य), और रवि कुमार दहिया (रजत) ने भी टोक्यो खेलों में पदक जीते। भारत के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नीरज को "विशेष उपलब्धि" के साथ सभी एथलीटों की सराहना की। रोहित ने ट्वीट किया, "विभिन्न क्षेत्रों के हमारे सभी एथलीटों ने बहुत अच्छा किया। उन्होंने वहां जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। नीरज चोपड़ा को विशेष बधाई। आप सभी ने देश को गौरवान्वित किया है।" रविवार को टोक्यो ओलंपिक स्टेडियम में शानदार समापन समारोह के बाद टोक्यो ओलंपिक खेलों का समापन हो गया।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari