टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। इन दोनों की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें विराट-अनुष्का बर्फ में मस्ती करते दिखाई दे रहे।

कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली नए साल का स्वागत स्विटजरलैंड में करेंगे। विराट पत्नी अनुष्का संग दो दिन पहले ही यहां आ गए हैं। कपल को यहां बर्फ में मस्ती करते देखा जा रहा। इसकी तस्वीरें विराट और अनुष्का दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। हालांकि पहले इन तस्वीरों को देखकर पता नहीं चला कि ये कहां गए हैं, मगर रविवार को जब अनुष्का ने विराट के अलावा एक और बाॅलीवुड एक्टर संग तस्वीरें पोस्ट की तो उससे उनके हाॅलीडे डेस्टिनेशन का पता चल गया।

View this post on InstagramHello frands 🙋♀️ ! @varundvn @natashadalal88

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Dec 29, 2019 at 10:53am PST


स्विटजरलैंड में विरुष्का का हाॅलीडे डेस्टीनेशन

स्विटजरलैंड में विराट-अनुष्का भले ही अकेले छुट्टियां मनाने गए, मगर उनको एक साथी भी मिल गया। ये साथी कोई और नहीं बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन हैं। वरुण भी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग वहीं हाॅलीडे मनाने आए हैं, जहां विरुष्का गए हैं। इन दोनों कपल ने एक साथ सेल्फी खींचकर पोस्ट भी की। ये तस्वीर अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जिसमें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन और नताशा चारों बर्फ में इंज्वाॅय करते दिख रहे। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लोकेशन भी टैग की, जोकि स्विटजरलैंड की है।

❄️⛷😃 pic.twitter.com/H70Vt6DJNn

— Virat Kohli (@imVkohli) December 28, 2019
नए साल का यहीं करेंगे स्वागत
साल 2019 खत्म होने में बस एक दिन बाकी है, बुधवार को नए साल का आगाज हो जाएगा। न्यू ईयर का जश्न विराट स्विटजरलैंड में मनाएंगे। बता दें अभी हाल के दिनों में टीम इंडिया का कोई क्रिकेट शेड्यूल नहीं है। ऐसे में विराट अपना पूरा खाली वक्त पत्नी अनुष्का के साथ बिता रहे। इससे पहले भी कपल को एक-दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड करते देखा गया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari