Ind vs WI : धोनी के बराबर पहुंचे कोहली, बने सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान
कानपुर। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया के नाम रहा। एंटीगुआ में खेले गए इस मैच में भारत ने मेजबान विंडीज को 318 रनों से करारी शिकस्त दी। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने आखिरी पारी में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 419 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में पूरी विंडीज टीम 100 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विराट कोहली की टेस्ट में यह 27वीं जीत है और अब वह एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। एमएस धोनी - 27 जीत
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी ने 2008-2014 तक टीम इंडिया की टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान धोनी ने कुल 60 मैचों में कप्तानी की जिसमें 27 में उन्हें जीत मिली वहीं 18 मैच वो हार गए। यही नहीं 15 मैच ड्रा भी रहे। टेस्ट में धोनी का विनिंग परसेंट 45 का है।विराट कोहली - 27 जीत
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी अब धोनी के बराबर आ गए हैं। कोहली ने 2015 में भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। अब तक वह कुल 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जिसमें 27 में उन्हें जीत मिली वहीं 10 मैच वो हार गए। इसमें 10 मैच ड्रा भी रहे। हालांकि धोनी की तुलना में कोहली का विनिंग परसेंट करीब 11% ज्यादा है।सौरव गांगुली - 21 जीतइस लिस्ट में तीसरा नाम सौरव गांगुली का है। भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक गांगुली ने कुल 49 टेेस्ट मैचों में कप्तानी की है जिसमें 21 में उन्हें जीत मिली तो 13 मैचों में हार वहीं 15 मैच ड्रा रहे।मोहम्मद अजहरुद्दीन- 14 जीतपूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। इसमें 14 में उन्हें जीत मिली और 14 में हार। वहीं 19 टेस्ट ड्रा रहे।सुनील गावस्कर - 9 जीतलिटिल मास्टर के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 47 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। जिसमें 9 में उन्हें जीत मिली वहीं 8 मैचों में हार मिली। वहीं 30 मैच ड्रा रहे।सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान -
कप्तान | मैच | जीत |
एमएस धोनी | 60 | 27 |
विराट कोहली | 47 | 27 |
सौरव गांगुली | 49 | 21 |
मोहम्मद अजहरुद्दीन | 47 | 14 |
सुनील गावस्कर | 47 | 9 |
विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीत कोहली के नामधोनी से आगे जाने के लिए कोहली को एक जीत का इंतजार भले हो, मगर विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीत विराट के खाते में ही है। कोहली विदेशी जमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान हैं। विराट ने घर के बाहर 26 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है जिसमें 12 में उन्हें जीत मिली और 9 में हार वहीं पांच मैच ड्रा रहे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गांगुली है जिन्हें 11 मैचों में जीत मिली। वहीं धोनी को 6, द्रविड़ को 5 और बिशन सिंह बेदी और पटौदी को 3-3 मैचों में जीत मिली थी।विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान -
कप्तान | मैच | जीत |
विराट कोहली | 26 | 12 |
सौरव गांगुली | 28 | 11 |
एमएस धोनी | 30 | 6 |
राहुल द्रविड़ | 17 | 5 |
बिशन सिंह बेदी | 14 | 3 |