भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत मिली। भारत की इस जीत के हीरो वैसे तो शिखर धवन रहे मगर कप्तान कोहली ने भी इस मैच में इतिहास रचा। विराट अब दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टाॅप 10 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।


कानपुर। न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर वनडे में विराट कोहली भले ही अर्धशतक से चूक गए मगर एक बड़ा रिकाॅर्ड जरूर अपने नाम कर लिया। विराट ने इस मैच में 45 रन बनाए। इसी के साथ वह दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टाॅप 10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया। विराट इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे धकेल दिया। विराट के नाम अब वनडे क्रिकेट में 10,430 रन दर्ज हो गए वहीं लारा ने 10,405 रन बनाए थे। कितनी गेंदें खेलकर यहां पहुंचे विराट कोहली


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2008 में वनडे क्रिकेट में कदम रखा था। पिछले 10 सालों में विराट के बल्ले से खूब रन निकले। मगर टाॅप 10 खिलाड़ियों में शामिल होने के लिए विराट ने काफी मेहनत की। आपको बता दें विराट ने अपने वनडे करियर में कुल 11,257 गेंदें खेलकर यह मुकाम हासिल किया। यही नहीं सबसे कम गेंद खेलकर 10 हजारी बनने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।39 शतक हैं विराट के नाम

विराट कोहली को अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने में भले ही 14 मैचों का इंतजार करना पड़ा। मगर पहला वनडे शतक श्रीलंका के खिलाफ बनाने के बाद कोहली ने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल दर साल विराट नए-नए रिकाॅर्ड बनाते गए। अब उनके नाम कुल 39 वनडे शतक दर्ज हैं। विराट से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 49 शतक बनाए।60 की औसत से बल्लेबाजी करने वाले इकलौते खिलाड़ीवनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप 10 खिलाड़ियों में शामिल विराट कोहली सबसे अलग हैं। विराट इस लिस्ट में शामिल सभी बल्लेबाजों से ज्यादा औसत रखते हैं। विराट फिलहाल 59.60 की औसत से बल्लेबाजी कर रहे और इतनी ज्यादा बैटिंग एवरेज रखने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं।Ind vs Nz : भारत 8 विकेट से विजयी, जानें इस सदी में भारत कितनी बार जीता न्यूजीलैंड मेंचलते मैच में गिरी बर्फ तो दौड़ आई कार, Ind vs Nz ही नहीं ये 10 मैच भी रोके गए अनोखी वजहों से

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari