फीफा वर्ल्‍डकप 2022 में पुर्तगाल के बाहर हो जाने के साथ ही दुनिया के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी वर्ल्‍डकप जीतने का सपना टूट गया। रोनाल्‍डो आंख में आंसू लेकर मैदान से बाहर निकले। अब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने रोनल्‍डो की तारीफ में एक पोस्‍ट लिखा है।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए एक इमोशनल नोट लिखा। पुर्तगाल के स्‍टार प्‍लेयर रोनाल्‍डो का वर्ल्‍ड कप जीतने का सपना टूट गया। क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-1 की हार के बाद पुर्तगाल 2022 विश्व कप से बाहर हो गया। ऐसे में हर कोई रोनाल्‍डो से सहानुभूति जता रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के स्‍टार प्‍लेयर कोहली ने भी रोनाल्‍डो के लिए एक मैसेज लिखा।

आप मेरे लिए सर्वकालिक महान हैं
विराट ने इंस्‍टाग्राम पर रोनाल्‍डो को टैग करते हुए लिखा, 'लोगों पर आपके प्रभाव को समझा सकता हूं और जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनिया भर के कई लोग क्या महसूस करते हैं। आप हर बार दिल खोलकर खेलते हैं और कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक हैं और किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सच्ची प्रेरणा हैं। आप मेरे लिए सर्वकालिक महान हैं।'

View this post on Instagram A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

रोनाल्‍डो का आखिरी वर्ल्‍डकप
बता दें दुनिया के स्‍टार फुटबॉल प्‍लेयर रोनाल्डो ने अपने देश के लिए195 मैच खेले हैंऔर अपने देश के लिए रिकॉर्ड 118 गोल किए हैं। रोनाल्‍डो का यह आखिरी वर्ल्‍डकप था और उनके नाम एक भी वर्ल्‍डकप ट्रॉफी नहीं है। वह अब 41 वर्ष के हो जाएंगे। अगला विश्व कप संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू होगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari