टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को लगभग दो साल होने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी प्यार भी करते हैं मगर बात जब फिल्मों की हो विराट को अपनी पत्नी अनुष्का की ये फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आती है।

कानपुर। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार उस सवाल का जवाब दे दिया, जिसका इंतजार उनके और अनुष्का के फैंस को काफी समय से था। यह कपल एक-दूसरे का सालों से जानता है। पहले यह रिलेशनशिप में थे और फिर 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। अब जब विराट इतने समय से अनुष्का से जुड़े हैं तो वह उनकी फिल्में भी देखते हैं। विराट को अनुष्का की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है, इस रहस्य से विराट ने पर्दा उठा दिया।
'ए दिल है मुश्किल' विराट की फेवरेट मूवी
हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में विराट ने अपनी उस फेवरेट फिल्म का नाम लिया जिसमें अनुष्का शर्मा हो, यह मूवी कोई और नहीं रणबीर कपूर स्टारर 'ए दिल है मुश्किल' है। अनुष्का की यह फिल्म विराट के दिल के सबसे करीब है। विराट बताते हैं वह इस फिल्म को अक्सर देखते-देखते हैं। उन्हें इस फिल्म में अनुष्का शर्मा का रोल बेहद पसंद आया। 2016 में आई यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी जिसमें अनुष्का के अलावा रणबीर और ऐश्वर्या भी थी। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था करण जौहर ने। विराट को 'ए दिल है मुश्किल' फिल्म का फाइनल सीक्वेंस काफी पसंद आता है। वह यू-ट्यूब पर अक्सर इसको देखते हैं। बता दें इस सीन में अनुष्का को कैंसर के बारे में पता चलता है। इसके बाद चन्ना मेरया साॅन्ग शुरु हो जाता है। बता दें ये गाना काफी पाॅपुलर रहा था।

View this post on InstagramAbout last night. At the movies with this hottie 😍❤️ @anushkasharma

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Nov 27, 2019 at 8:32pm PST


विराट-अनुष्का ने साथ-साथ देखी मूवी
क्रिकेट से समय मिलते ही विराट इस समय पूरा समय अनुष्का के साथ बिता रहे। हाल ही में दोनों ने मुंबई में एक-साथ मूवी देखी थी। विराट ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें वह अनुष्का के बगल में बैठकर फिल्म का आनंद लेते नजर आ रहे थे।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari