रविवार को विराट कोहली और रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड चौथी डबल सेंचुरी पार्टनरशिप भी निभाई। इस मामले में यह जोड़ी विराट और गौतम गंभीर सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर व महेला जयवर्धने और उपल थरंगा की जोड़ी को पछाडऩे में सफल रही जिन्होंने 3-3 डबल सेंचुरी पार्टनरशिप की हैं। ये पार्टनरशिप विराट और रोहित की अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी रही। इन दोनों के बीच अब तक इन चार पार्टनरशिप्स में 858 रन जोड़े जा चुके हैं।


सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी पार्टनरशिप्स04  रोहित-विराट03  गंभीर-विराट03  सौरव-सचिन03  थरंगा-जयवर्धनेविराट ने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा इंडियन कैप्टन विराट कोहली ने रविवार को साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पछाड़कर सबसे तेज 9000 वनडे रन पूरे कर लिए। विराट ने ग्रीनपार्क में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके लिए उन्होंने अपने 202 वनडे मैचों की 194 पारियों का समय लिया। अब तक यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने इसे 214 मैचों की 205 पारियों में पूरा किया था। विराट ने 83 रन पर पहुंचते ही यह कीर्तिमान स्थापित किया। उनसे पहले इंडिया के लिए यह कीर्तिमान सौरव गांगुली के नाम था, जिन्होंने 228 पारियों में इसे हासिल किया था। वहीं सचिन ने 235 पारियों में 9 हजार रन का आंकड़ा छुआ था। रोहित शर्मा के 1000 रन भी पूरे
रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 2017 में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह महज दूसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले इंडियन कैप्टन विराट कोहली ही इस साल यह करिश्मा कर सके हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (983), साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक (956) और साउथ अफ्रीका के ही फाफ डु प्लेसिस (905) भी इस आंकड़े के बेहद करीब हैं। सबसे बड़ी साझेदारीग्रीनपार्क में रोहित और विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी हुई, यह भी इस मैदान में अब तक कि किसी भी पायदान पर बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच यह 12वीं साझेदारी भी थी। विराट ने यहां पर पहली सेंचुरी बनाई।Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari