भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विराट अब पहले जैसे नहीं रहे।


कानपुर। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। कोहली को क्रिकेट खेलते हुए करीब 10 साल हो गए और वह पहले से बिल्कुल बदल गए हैं। न सिर्फ खेल में बल्कि लुक में भी विराट का नया अवतार देखने को मिला है। इस बात का सबूत है उनकी एक पुरानी तस्वीर। दरअसल विराट ने सोमवार को अपने अफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी फोटो शेयर की और कहा कि कड़ी मेहनत से कुछ भी बदला जा सकता है।पहले गोल-मटोल हुआ करते थे कोहली


विराट की यह तस्वीर तब की है जब वह टीम इंडिया में आए भी नहीं थे। उस वक्त कोहली काफी गोल-मटोल हुआ करते थे। यही वजह है कि उनके कोच ने उनका नाम चीकू रखा था। मगर टीम इंडिया में आते ही विराट ने अपनी फिजिक पर खूब मेहनत की और आज वह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में माने जाते हैं। इस बात को विराट भी कबलूते हैं, उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'एकाग्रता और कड़ी मेहनत से कुछ भी संभव है। काम करते रहिए और विश्वास रखिए आपका हर दिन अच्छा होगा।'फिटनेस पर जमकर बहाया पसीना

आपको बताते चलें विराट कोहली नेट प्रैक्टिस के अलावा जिम में भी काफी पसीना बहाते हैं। विराट ने वर्कआउट करके खुद को इतना फिट कर लिया कि वह अन्य खिलाड़ियों के लिए नजीर बन गए। यही वजह है कि टीम इंडिया में सलेक्शन के लिए सभी खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट देना होता है, यह फिटनेस टेस्ट है। जिसे पास करके ही किसी खिलाड़ी को टीम में जगह मिल सकती है। बताते हैं कि विराट कोहली इस टेस्ट में सबसे ज्यादा नंबर लाते हैं।18 साल में पृथ्वी जैसा खेलता है हम उसका 10 परसेंट भी नहीं खेल पाते थे : विराट कोहलीविराट कोहली के सामने अनुष्का का यह अवतार क्या आपने देखा?

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari