फोर्ब्‍स की कमाऊ खिलाडिय़ों की लिस्ट में एकमात्र इंडियन 2.20 करोड़ डॉलर कमाई के साथ मिला 89वां स्थान। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 9.30 करोड़ डॉलर कमाई करके पहुंचे टॉप पर।

NEW YORK: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फोब्र्स की दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाडिय़ों की लिस्ट में जगह बनाने वाले एकमात्र इंडियन हैं। इस लिस्ट में स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं। फोर्ब्स की 2017 की लिस्ट में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडिय़ों में 28 साल के कोहली 89वें नंबर पर हैं। उनकी कुल कमाई दो करोड़ 20 लाख डॉलर है, जिसमें 30 लाख डॉलर सैलरी और पुरस्कार के अलावा एक करोड़ 90 लाख डालर एंडोर्समेंट से कमाई है।

 

तारीफों के बांधे पुल
कोहली की तारीफ  करते हुए फोब्र्स ने लिखा है कि इस सुपरस्टार की तुलना अच्छे कारणों से अभी से आलटाइम ग्र्रेट प्लेयर सचिन तेंदुलकर से होने लगी है। इसमें कहा गया है कि कोहली लगातार बल्लेबाजी रिकार्ड तोड़ रहे हैं और 2015 में उन्हें इंडियन टीम का कप्तान बनाया गया, जिससे वह इस पद को हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाडिय़ों में से एक बने। मैग्जीन के अनुसार, कोहली ने पिछले साल इंडियन टीम की ओर से खेलते हुए सैलरी और मैच फीस के तौर पर 10 लाख डॉलर कमाए और वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु से मिल रहे 23 लाख डॉलर की सैलरी के कारण आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडिय़ों में शामिल हैं। हालांकि फोब्र्स ने ये भी साफ किया कि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा स्पांसरशिप कांट्रैक्ट से आता है।

 

मेसी तीसरे पायदान पर
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में रोनाल्डो कुल नौ करोड़ 30 लाख डॉलर की कमाई के साथ टॉप पर हैं। अमेरिका के बॉस्केटबाल स्टार लिब्रोन जेम्स आठ करोड़ 62 लाख डॉलर के साथ दूसरे, जबकि अर्जेंटीना के फुटबालर लियोनल मेसी आठ करोड़ डालर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। टेनिस स्टार रोजर फेडरर छह करोड़ 40 लाख डालर की कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं।

किस उम्र में मिलती है टीम इंडिया की कप्तानी

 

सेरेना अकेली महिला खिलाड़ी
टॉप-100 प्लेयर्स की लिस्ट में सिर्फ  एक महिला को जगह मिली है। टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स दो करोड़ 70 लाख रुपए की कमाई के साथ इस लिस्ट में 51वें स्थान पर है। इसमें 21 देशों के खिलाडिय़ों को जगह मिली है, लेकिन इसमें अमेरिकी दबदबा साफ तौर पर देखा जा सकता है जिसके 63 खिलाडिय़ों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

कमाई में विराट पर भारी पड़े शिखर धवन!

 

Top 10 highest-paid athletes

Athlete Sport  Salary ($mil)  Endorsements ($mil)  Total Earnings ($mil)

Cristiano Ronaldo    Soccer 58     35     93

LeBron James Basketball    31.2   55     86.2

Lionel  Messi Soccer 53     27     80

Roger Federer       Tennis   06   58     64

Kevin Durant  Basketball    26.6   34     60

Rory McIlroy  Golf   16     34     50

Andrew Luck  Football       47     03    50

Stephen Curry       Basketball    12.3   35     47.3

James Harden       Basketball    26.6   20     46.6

Lewis Hamilton       Racing 38     08     46

 

Sports News inextlive from Sports News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra