पहले अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अब चुटीली कमेंट्री से लोगों का मनोरंजन करने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अपनी पत्नी को भी नहीं बख्शा है। सहवाग ने पत्नी आरती के जन्मदिन पर भी लोगों को हंसने का भरपूर मौका दिया।

वीरु का इजहार ए इश्क
पत्नी आरती को जन्मदिन की बधाई देते हुए सहवाग ने ट्विटर पर लिखा है, 'हैपी बर्थडे बीवी जी, 16 दिसंबर, आपके नाम पर पहले ही एक मूवी बन चुकी है। सच्चा प्यार और 100 रुपए का नोट मुश्किल से मिलता है।' सहवाग ने इस ट्वीट के साथ अपनी पत्नी और अपनी एक फोटो भी शेयर की है। वाकई मानना पड़ेगा सहवाग को, वह क्रिकेट के मैदान पर हों या ट्विटर पर, किसी को नहीं छोड़ते। आपको बता दें कि भारत-इंग्लैंड सीरीज में वीरू कॉमेंटेटर रूम में दिखाई दे रहे हैं, पर पत्नी के जन्मदिन के चलते वह इस शुक्रवार को आखिरी टेस्ट मैच के लिए चेन्नई नहीं पहुंचे हैं।

Happy Birthday Biwi ji @AartiSehwag .#16December ,already a movie on your date of birth.
Sachha pyaar aur 100 ka note Mushkil Se milta hai. pic.twitter.com/KJHTiHCAyh

— Virender Sehwag (@virendersehwag) 16 December 2016


लोगों की ऐसी आईं प्रतिक्रिया :
सहवाग के इस ट्वीट का लोगों ने काफी आनंद लिया। एक तरफ देश में नोटबंदी का किस्सा चल रहा है, उसमें सहवाग का नोट को लेकर किया गया ट्वीट लोगों को गुदगुदा गया। कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो अपनी पत्नी को भी सहवाग की स्टाईल में जन्मदिन विश करेंगे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari