टेलिविजन और वेब सीरीज के लिए एक जाना पहचाना नाम बन चुके एक्टर विवेक दहिया की वाइफ दिव्यांका त्रिपाठी भी पाप्युलर टीवी एक्ट्रेस हैं। कई हिट सीरियल्स में काम कर चुकी दिव्यांका को लोग उनके हसबेंड के साथ काम करते देखना चाहते हैं इससे भी ज्यादा इंट्रस्टिंग ये है कि खुद विवेक चाहते हैं कि उन्हे अपनी वाइफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिले।

मुंबई (आईएएनएस)। टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर पहली बार अपनी वाइफ दिव्यंका त्रिपाठी से मिलने वाले एक्टर विवेक दहिया का कहना है कि वह उनके साथ फिर से काम करना पसंद करेंगे। दोनों ने मोहब्बतें में ही साथ काम किया है।

सही प्रोजेक्ट का इंतजार

विवेक का कहना है कि वे जानते हैं कि उनके फैन दिव्यंका और उनको साथ में काम करते देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वे कहते हैं कि खुद उन्हें भी उनके साथ फिर से काम करने में इंटरेस्ट है। बात सिरेफ ये है कि वे इसके लिए किसी सही प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। विवेक ने बताया कि जैसे ही कोई प्रोजेक्ट दोनों को ऑफर होता और उसकी स्क्रिप्ट उन्हें अपील करती है तो वे दोनों निश्चित रूप से साथ में काम करके फैंस को इंटरटेन करेंगे। कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2016 में शादी कर ली थी।

मुंबई अटैक पर बेस्ड वेब सीरीज में आये नजर

विवेक हाल ही में वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में नजर आए हैं। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग फैंस को काफी इंप्रेस कर रही है। ओटीटी प्लेटफार्म जी फाइव पर मौजूद ये सीरीज 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले पर आधारित है। इस शो में विवेक कप्तान रोहित बग्गा का रोल प्ले कर रहे हैं। विवेक ने कहा कि ये रोल उनके लिए काफी चैलेंजिंग था क्योंकि यह शो सच्ची घटना पर बेस्ड है। पहली बार वर्दी पहनने पर उनको एक्साइटमेंट से गूजबंम आ रहे थे। सीरियल में उनके साथ अर्जुन बिजलानी और अर्जुन बाजवा जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है।

Posted By: Molly Seth